लखनऊ में समाज कल्याण विभाग की ओर से आज सामूहिक विवाह कराया गया। मंडप में 409 दूल्हा-दुल्हन को बायोमैट्रिक से एंट्री दी गई। इनमें 8 मुस्लिम जोड़े भी रहे जिनको निकाह पढ़ाया गया। इस सामूहिक विवाह के लिए 100 पंडितजी और एक मौलवी बुलाए गए। विभाग ने 10 हजार बाराती-घरातियों के लिए खाने का इंतजाम किया। खाना और पानी के क्षेत्रवार स्टॉल लगाए गए जिस पर लोग प्रॉपर अपने क्षेत्र के स्टॉल पर गए। खाने में पूड़ी, सब्जी, चावल और पनीर परोसा गया। जब मंत्रोच्चार के बीच नवजोड़े आहुतियां दे रहे थे तो दूसरी तरफ हलवाई भोजन बना रहे थे। सीडीओ अजय जैन ने बताया- लाइन लगवाकर बारातियों-घरातियों को खाना दिया गया। पानी के भी स्टॉल लगाए गए। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट से रॉ मैटीरियल और बने हुए खाने की जांच कराई गई। उसके बाद ही परोसा गया। लोगों के उठने-बैठने, खाने की पूरी व्यवस्था की गई। शादी समारोह की 5 तस्वीरें देखिए… दुल्हन को क्या-क्या मिलेगा… विवाह स्थल से हर मोमेंट की जानकारी के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़ते जाइए…