सिद्धार्थनगर में विवाहिता से गैंगरेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया:छह आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग शामिल, पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की

सिद्धार्थनगर में मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल हैं। पीड़िता का आरोप है कि वारदात का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई थी, जिसके चलते वह कई दिनों तक सहमी रही। 12 नवंबर को हुई थी वारदात पीड़िता के मुताबिक, होरिलापुर निवासी विकास यादव से उसकी पहले से बातचीत होती थी। घटना वाले दिन विकास अपने साथी जग्गी के साथ उसके गांव पहुंचा और घर के पीछे बुलाया। जब वह नहीं गई तो घर में घुसने की धमकी दी गई। डर के कारण पीड़िता वहां पहुंची तो विकास और जग्गी ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता का कहना है कि दोनों आरोपियों ने न सिर्फ वीडियो बनाया, बल्कि अपने चार अन्य साथियों को भी बुला लिया। वहां पहुंचे चारों आरोपियों ने भी उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। भाई के आने पर टूटी चुप्पी धमकी और शर्म के कारण पीड़िता कई दिनों तक चुप रही। दो दिन पहले उसका भाई दिल्ली से लौटा तो उसने हिम्मत जुटाकर पूरा घटनाक्रम बताया। परिजन तुरंत उसे लेकर थाने पहुंचे और शुक्रवार को तहरीर दी। पुलिस ने बनाया दवाब, 6 आरोपी दबोचे तहरीर मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। रविवार सुबह भैंसहवा टोला और गुलरिया तिराहा क्षेत्र में दबिश देकर दो वांछित आरोपी, जग्गी व सिकंदर को गिरफ्तार किया गया। चार बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।