मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की दिसंबर माह की रैंकिंग में बरेली ने मारी बाजी। वह पूरे प्रदेश में टॉप पर रहा। लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर ने बराबर अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पर रहे। योगी सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में इन जिलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीएम डैशबोर्ड जिलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए हर महीने रैकिंग जारी कर रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी दिसंबर 2025 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिलों के विकास और राजस्व प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। यह रैंकिंग आधारभूत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को मापती है। बरेली ने छलांग लगाई, 9.27 अंक के साथ नंबर 1 बरेली ने 10 अंकों में से 9.27 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी बरेली ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिले में प्राथमिकता के आधार पर आधारभूत सुविधाएं, जनकल्याण योजनाएं और सरकारी परियोजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं। नियमित बैठकें और सख्त मॉनिटरिंग से यह सफलता मिली है। लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर संयुक्त दूसरे स्थान पर, 9.26 अंक लखीमपुर खीरी ने 9.26 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। जिले ने आधारभूत विकास में प्रदेश में शीर्ष प्रदर्शन किया, जबकि राजस्व विभाग ने भी दूसरा स्थान हासिल कर कमाल दिखाया। लखनऊ मंडल में आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार चार माह से लखीमपुर खीरी पहले नंबर पर है। शिकायतों का तेज और संतोषजनक निपटारा, जनसुनवाई और ऑनलाइन फीडबैक की कड़ी निगरानी इसका राज है। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी ने भी बताया कि प्राथमिकता आधारित काम से जिले ने 9.26 अंक के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा। दोनों जिलों ने बराबर अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर कब्जा जमाया। सोनभद्र चौथे और श्रावस्ती पांचवें स्थान पर सोनभद्र ने 9.19 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि श्रावस्ती ने 9.13 अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। ये जिले भी योगी सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने में आगे चल रहे हैं।