सुपौल में योगी बोले- कांग्रेस-RJD का गठबंधन एक धोखा:आपकी जमीन हड़पने वाले नौकरी नहीं देंगे; इनके एजेंडे में विकास कभी नहीं था

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मधुबनी के बिस्फी में जनसभा की। उन्होंने कहा, ‘RJD के शासन में बिहार में 30,000 अपहरण हुए। न व्यापारी, न इंजीनियर, न डॉक्टर, न बेटियां, न बच्चे सुरक्षित थे। विकास केवल सुरक्षा के माहौल में ही हो सकता है। जब उत्तर प्रदेश में राजद, कांग्रेस का पार्टनर सत्ता में था तो हर तीसरे दिन दंगे होते थे, कर्फ्यू लगा दिया जाता था। आज वहां कोई समस्या नहीं है। हम पहले ही वहां कह चुके हैं कि अगर किसी ने बेटी या व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाई, तो समझ लीजिए कि उसका यमराज के घर का रास्ता पक्का है।’ योगी ने कहा, ‘राजद के लोग सरकारी नौकरी की बात करते हैं। हर घर राशन की बात करते हैं। जो पशुओं का चारा खा गए, वो आपको राशन क्या देंगे। इसलिए इन लोगों के बहकावे में नहीं आना है।’ सुपौल में बोले- कांग्रेस-राजद का गठबंधन धोखा है इससे पहले उन्होंने सुपौल में कहा, ‘NDA सरकार में आज बिहार की सड़कें विकास की गवाही दे रही हैं, गांव प्रगति की नई पहचान बने हैं और युवाओं में आत्मविश्वास है।’ इससे पहले उन्होंने सुपौल की जनसभा में कहा, मौजूद भीड़ को देखकर मैं कहता हूं- ‘मतदाताओं का उत्साह बताता है कि 14 नवंबर को जब EVM खुलेगी तो बिहार की जनता जनार्दन फिर से निर्णय लेने वाली है कि फिर एक बार NDA सरकार।’ ‘जिस बिहार ने नालंदा जैसा विश्वविद्यालय था, दुनिया को ज्ञान दिया। उस बिहार में जंगलराज में साक्षरता सबसे कम थी। परिवारवाद, जातीय हिंसा हावी थी। आरजेडी-कांग्रेस का गठबंधन एक धोखा है। ये नौकरी क्या देंगे, जो आपकी जमीन हड़प लेते हैं। ये आपके लिए क्या करेंगे जो पशुओं का चारा तक खा गए है। बिहार का विकास इनके एजेंडे में कभी नहीं था।’ यूपी में माफियाओं को हमने यमराज का टिकट दिया योगी बोले- ‘यूपी में माफिया की क्या हालत है देखा ही होगा। उत्तर प्रदेश में उसके लिए 2 ही जगह है। एक यमराज के घर जाने का टिकट। दूसरा- उसने जो संपत्ति बनाई है। सरकार के कब्जे में लेकर गरीब के लिए आवास बन रहे हैं। जो राम का है वो ही हमारे काम का है। जो राम का है वो ही हमारे काम का है।’ ‘RJD के शासन में बिहार में 30 हजार से ज्यादा अपहरण हुए, कोई सुरक्षित नहीं था, न बहनें, न डॉक्टर-न इंजीनियर। बिहार को एक परिवार की बपौती बनाकर रख दिया था।’ बिहार की पहचान का संकट पैदा करने वाले असली अपराधी इससे पहले अररिया में सभा के दौरान उन्होंने कहा, ‘बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है, उस गौरवशाली अतीत के धनी बिहार के सामने पहचान का संकट खड़ा करने वाले लोग कौन हैं, वही बिहार के असली अपराधी हैं। ‘जिन लोगों ने बिहार के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया वे लोग आज बड़ी-बड़ी घोषणाएं करके आपके बीच में चुनाव में आ रहे हैं। आपको लालच देने का प्रयास कर रहे हैं। जिन लोगों का अतीत कलंकित और काला है उन पर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है।” कांग्रेस-आरजेडी राम को नहीं मानते अररिया में योगी ने कहा, ‘आज बिहार के पास वो सब कुछ है जिसकी उसे जरूरत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास और गरीबों के कल्याण की विरासत है। कांग्रेस-आरजेडी कहते थे कि राम नहीं हैं, और अगर राम नहीं हैं, तो माता जानकी कैसे होंगी। कांग्रेस कहती थी कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा। आरजेडी ने राम मंदिर की रथ यात्रा रोक दी। उत्तर प्रदेश में उनकी सहयोगी समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोली चलवाई। जब कांग्रेस, आरजेडी और एसपी ने कहा कि वे राम मंदिर नहीं बनने देंगे, तो हमने कहा, ‘राम लला, हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’… और अयोध्या में राम मंदिर बना… अयोध्या में भगवान श्री राम को समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनकर तैयार हो गया है। ‘राम लला विराजमान हो गए हैं। राम लला के साथ, माता जानकी, भगवान राम, बजरंगबली, लक्ष्मण जी भी हैं। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है।” यूपी में माफियाओं को हमने यमराज का टिकट दिया योगी ने कहा, ‘यूपी में माफिया की क्या हालत है देखा ही होगा। उत्तर प्रदेश में उसके लिए 2 ही जगह है। एक यमराज के घर जाने का टिकट। दूसरा- उसने जो संपत्ति बनाई है, सरकार के कब्जे में लेकर गरीब के लिए आवास बन रहे हैं। जो राम का है वो ही हमारे काम का है। जो राम का है वो ही हमारे काम का है।’ ‘EVM खुलेगी तो फिर एक बार एनडीए सरकार बनेगी। आज बिहार में क्या नहीं है? मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज सबकुछ बिहार में है। यह एक शुरुआत है। पिछले 20 साल आरजेडी के पापों और गड्ढों को भरने में लगाए। अब समृद्ध बिहार के लिए एक बार फिर एनडीए की सरकार जरूरी है।’ योगी की सभा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….