सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालक का शव खून से लथपथ मिला है। बालक का गला रेता हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान राजू गुप्ता उर्फ ठकराल के पुत्र आर्यन के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बालक की गला रेतकर हत्या की गई है। वही, ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया और आरोपी कोई गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के संबंध में कोई सुराग मिल सके और दोषियों तक पहुंचा जा सके। रामगढ़ बाजार में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।