सोनभद्र सदर विधायक भूपेश चौबे ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को विधायक खेल महाकुंभ में सोनभद्र आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने विधायक का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए विधायक भूपेश चौबे को अपने हाथों से खेल की टोपी पहनाई और सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेल के प्रति विधायक के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोनभद्र में हो रहे खेल आयोजन अब देश स्तर पर चर्चा में हैं। उन्होंने विधायक से जनपद के अन्य विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।इससे पहले, विधायक भूपेश चौबे ने खेल मंत्री से भी मुलाकात कर उन्हें खेल महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण सौंपा था। खेल मंत्री ने भी सोनभद्र आने का पूर्ण आश्वासन दिया है।