सौरभ हत्याकांड पर आधारित वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च:वेब सीरीज हनीमून से हत्या : why women kill में पांच बड़े मर्डर केस शामिल

मेरठ के सौरभ हत्याकांड पर आधारित वेब सीरीज हनीमून से हत्या : why women kill का ट्रेलर मंगलवार को जारी हो गया। 49 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत औरत के अलग-अलग रूपों के बारे में बताते हुए होती है। इसी में एक रूप काली का भी बताया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर प्रसारित होने वाली इस वेब सीरीज की खास बात यह है कि इसमें विभिन्न राज्यों के पांच मर्डर केसों को दिखाया जाएगा। मेरठ का सौरभ राजपूत हत्याकांड इस सीरीज में दूसरे नंबर पर है, जिसे मेरठ ब्लू ड्रम केस का नाम दिया गया है। जबकि पहले नंबर पर मेघालय का सोनम राजा रघुवंशी कैसे हैं। पहले ट्रेलर की तस्वीरें देखिए… अन्य तीन केस में यह हुए शामिल
सोनम राजा रघुवंशी केस और मेरठ ब्लू ड्रम केस के अलावा इस वेब सीरीज में तीसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली का इलेक्ट्रिक शॉक केस है। चार नंबर पर हरियाणा के भिवानी का इनफ्लुएंसर केस हैं, तो पांचवा स्थान मुंबई के टाइल केस को दिया गया है। 49 सेकंड के ट्रेलर में हर केस से जुड़ा कुछ न कुछ हिस्सा दिखाया गया है। जबरदस्त म्यूजिक को ट्रेलर में किया शामिल
इस वेब सीरीज का टाइटल जितना डरावना है, उससे ज्यादा इसका जबरदस्त म्यूजिक है। यह भी दावा किया जा रहा है कि अभी तक इन मर्डर केस को लेकर जो कुछ भी दिखाया गया है, यह वेब सीरीज उनसे काफी कुछ एक्स्ट्रा लेकर आई है। दावा यह भी है कि जो तथ्य मीडिया व सोशल मीडिया से छूट गए थे, वह इस वेब सीरीज का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे। अब 6 पॉइंट में सौरभ मर्डर केस जानिए अब पढ़िए सौरभ और मुस्कान के लवस्टोरी के बारे में 2016 : सौरभ पहली बार मुस्कान से मिला, परिवार से बगावत की
सौरभ राजपूत की जॉब मर्चेंट नेवी में थी। पोस्टिंग लंदन में थी। वह भारत आते-जाते रहते थे। ज्यादातर शिप पर विदेशों में ही रहते थे। 2016 में सौरभ मेरठ आए थे। यहीं पर पहली बार मुस्कान रस्तोगी से मुलाकात हुई। मुस्कान सौरभ के प्रोफाइल पर फिदा हो गई। दोनों घर वालों से छिपकर मिलने लगे। जब बात शादी तक पहुंची, तब परिवार का विरोध सामने आया। पिता मुन्नालाल, भाई राहुल और मां रेनू तैयार नहीं थे। मगर परिवार के खिलाफ जाकर सौरभ कुमार ने मुस्कान से लव मैरिज कर ली। इसी बात को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था। परिवार ने उन्हें प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। सौरभ 3 साल पहले मुस्कान के साथ इंद्रानगर में ओमपाल के मकान में किराए पर रहने लगे थे। जहां पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 8 साल की बेटी पीहू के साथ रह रहे थे। पीहू सेकेंड क्लास की स्टूडेंट है। कोरोना काल में पीहू की पढ़ाई नहीं होने से वह 2 क्लास पीछे है। 2019 : साहिल से प्यार हुआ, शादी करने की प्लानिंग की
मुस्कान की कहानी के मुताबिक, इस लव स्टोरी में ट्विस्ट 2019 में आया। तब पीहू प्ले स्कूल में थी। मुस्कान बेटी को छोड़ने स्कूल जाती थी, क्योंकि सौरभ ज्यादातर बाहर रहते थे। स्कूल के बाहर ही पहली बार साहिल शुक्ला से मुस्कान की मुलाकात हुई। मुस्कान घर पर अकेली रहती थी। इसका फायदा साहिल ने उठाया। दोनों घर से बाहर मिलने लगे। दोनों के शारीरिक संबंध भी बने। मुस्कान के मुताबिक, 2022 तक सब कुछ सही चल रहा था। सौरभ सालभर में 2 से 3 महीने ही मेरठ में रहता था। बाकी वक्त मुस्कान साहिल के साथ गुजारती थी। मगर अब साहिल दबाव बनाने लगा कि शादी करेंगे और साथ रहेंगे। सौरभ को तलाक दे दो। मुस्कान ने पुलिस को बताया कि साहिल कहता था कि सौरभ को रास्ते से हटाकर हम दोनों साथ रहेंगे। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। क्योंकि तुम लोग पहले से अलग रहते हो। दुनिया को यही बताएंगे कि तलाक हो चुका है। सौरभ लंदन में हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें… नीले ड्रम वाली मुस्कान पर आ रही वेब सीरीज: ‘हनीमून से हत्या’ का पोस्टर जारी, ड्रम से लटकता हाथ दिखाया मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड और नीले ड्रम कांड पर वेब सीरीज आ रही है। यह OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 9 जनवरी को रिलीज होगी। वेब सीरीज का नाम ‘हनीमून से हत्या: Why Women Kill’ है। इसमें कुल पांच एपिसोड हैं। पढ़ें पूरी खबर…