स्वप्नाशीष समिति ने लखनऊ में किया सुंदरकांड अभियान:महिलाओं को जागरूक कर भक्ति मार्ग से जोड़ने का प्रयास

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बैना गांव में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति ने सुंदरकांड महा अभियान का आयोजन किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें भक्ति मार्ग से जोड़ना था। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रियता दिखाई। समिति की प्रमुख और सनातन ध्वजा वाहिका सपना गोयल ने बताया कि सुंदरकांड का नियमित पाठ कर लोगों को भक्ति मार्ग पर अग्रसर किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक लगभग 80 गांवों में सुंदरकांड का पाठ आयोजित कर महिलाओं और युवाओं में धार्मिक चेतना व सामाजिक जागरूकता फैलाई गई है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा भावना बढ़ाता हैं सपना गोयल ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल धार्मिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं में आत्मविश्वास और समाज सेवा की भावना को भी सशक्त करता है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस पहल को अपने परिवारों और पड़ोस में भी आगे बढ़ाएँ। इस आयोजन में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और भक्ति गीतों में शामिल होकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण महिलाओं में धार्मिक और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।