स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया:सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, निराला नगर में हुआ आयोजन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, निराला नगर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भूतपूर्व छात्रों के सहयोग से किया गया, जिसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक अनिल मुख्य अतिथि रहे, जबकि अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप अग्रवाल ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में विद्यालय प्रबंधक डॉ. शैलेंद्र शर्मा (अटल), कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, प्रधानाचार्य दुर्गेश चंद्र पांडेय और निदेशक रामतीर्थ वर्मा शामिल थे। इस अवसर पर 100 से अधिक पुरातन छात्र उपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करने का संदेश मुख्य वक्ता अनिल ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करने का संदेश दिया। अध्यक्ष डॉ. अनूप अग्रवाल ने अपने संबोधन में अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण के महत्व पर बल दिया। प्रधानाचार्य दुर्गेश चंद्र पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। पुरातन छात्रों में डॉ. पंकज श्रीवास्तव और संतोष कुमार ने अपने अनुभव साझा किए। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर किरण डंगवाल ने विशेष उद्बोधन दिया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया, जबकि निदेशक रामतीर्थ वर्मा ने वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ आचार्य दिनेश कुमार ने किया और कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किए गए। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें आचार्य और आचार्याएं भी उपस्थित रहे।