हरदोई में एक स्कूल में अचानक गैस रिसाव हो गया। गैस की गंध फैलते ही बच्चे घबराकर क्लास से बाहर भागे, लेकिन 16 बच्चे इसकी चपेट में आ गए। कई बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े, जबकि कुछ को खांसी और उल्टी होने लगी। लायंस पब्लिक स्कूल के शिक्षकों और सीनियर छात्रों ने बच्चों को गोद में उठाकर बाहर निकाला और स्कूल के वाहनों से आरबी अस्पताल भेजा। अचानक बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल, डॉक्टर बच्चों का इलाज कर रहे हैं। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। SDM ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर गैस लीक के वास्तविक कारणों की जांच में जुट गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कूल के लैब से गैस या केमिकल का रिसाव हुआ है। तस्वीरें देखिए- खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए… जानिए पूरा मामला स्कूल के मालिक एचन सिंह की मौत हो चुकी है। वह कताई मिल के जीएम थे। फिलहाल, स्कूल की देखरेख उनकी पत्नी कर रही हैं। स्कूल में करीब 1000 छात्र पढ़ते हैं। तीन मंजिला स्कूल की दूसरी मंजिल पर लैब बनी है। छात्रों ने बताया, “सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल खुला। डेढ़ घंटे बाद यानी 10 बजे दूसरी मंजिल पर गैस लीक हुई। 12वीं क्लास के चार बच्चे बेहोश होकर गिर गए। थोड़ी देर बाद पहली मंजिल के बच्चे भी बेहोश होने लगे।” इसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे घबराकर बाहर भागने लगे। स्कूल प्रबंधन ने वैन से छात्रों को अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा स्कूल पहुंचे और शिक्षकों से पूरी जानकारी ली। क्लास ले रही थी, तभी बच्चों ने कहा खांसी आ रही- स्कूल कोआर्डिनेटर स्कूल कोआर्डिनेटर अपूर्वा भदौरिया ने बताया कि मैं 12 की क्लास ले रही थी, इस दौरान एक बच्चे अभिनव ने आकर बताया कि मैम क्लास में कुछ दिक्कत हो गई है, मुझे खांसी आ रही है। मैं जाकर क्लास का गेट खोलकर देखा तो 9वीं के बच्चे बाहर आ रहे थे। सभी क्लास के बच्चों को ग्राउंड में बुलाकर मर्ज कर दिया। परिजन बोले- बच्चों को बहुत दिक्कत, बेहोश हो जा रहे
छात्रों के घरवालों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्चों को बहुत दिक्कत हो रही है, कई बच्चे बेहोश हो रहे हैं। बच्चों को धीरे-धीरे बाहर निकाला जा रहा है, लेकिन पूरा स्कूल खाली नहीं कराया जा रहा। एक पेरेंट्स ने कहा- स्कूल के पीछे लाश जलाई जाती है और इसके बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं देता। मेरी बेटी की तबीयत खराब हो गई है। बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।” 15 बच्चे नॉर्मल, एक बच्चे को KGMU रेफर: डीएम डीएम अनुनय झा ने बताया कि सुबह 10 बजे कुछ बच्चों की गैस रिसाव से तबीयत खराब हुआ है। जिसमें 16 बच्चों की तबीयत खराब हुई थी। 15 की स्थिति नार्मल है। एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर KGMU रेफर किया गया। स्कूल जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। जो भी होगा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। —————————– ये भी पढ़ें कानपुर में कोयला जलाकर सो रहे 4 दोस्तों की मौत:ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी; कमरा छोटा था, दम घुट गया कानपुर में एक कमरे में सो रहे चार दोस्तों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि ठंड के कारण उन्होंने तसले में कोयला जलाया था। कमरे को अंदर से बंद कर सो गए थे। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, चारों की मौत दम घुटने से हुई है। पनकी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले ये चारों दोस्त गुरुवार सुबह काफी देर तक नहीं उठे। पूरी खबर पढ़िए