हरदोई में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:पति से कहासुनी के बाद उठाया कदम, 8 साल पहले हुई थी शादी

हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के भुड़वा गांव में बुधवार दोपहर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि पति से घरेलू बातों को लेकर हुई कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। नैमिष खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका विवाह 2018 में सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के सदियापुर निवासी चंद्रपाल की पुत्री रिंकी (31) से हुआ था। नैमिष के अनुसार, बुधवार सुबह घरेलू बातों को लेकर उनकी पत्नी रिंकी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह सरसों काटने खेत पर चले गए, जहां उनकी मां भी मौजूद थीं। दोपहर में जब वह घर लौटे और रिंकी को आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाने पर नैमिष ने रिंकी का शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए। रिंकी के परिवार में उनके पति और दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।