हाथरस में रविवार देर शाम एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें उठने लगी। जिसको देखते हुए दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान स्वामी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तीन दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। मामला सासनी कस्बा का है। देखें, 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला मोहन की सासनी कस्बे में रेडिमेड की दुकान है। रविवार शाम को मोहन अपने पुत्र हिमांशु दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ समय बाद मकान मालिक हरिओम वर्मा ने दुकान से धुआं उठता देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत दुकानदार और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए रात करीब 8:45 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात कारणों से दुकान से अचानक धुआं उठने लगा, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए लोगों को आशंका थी कि कहीं आग आसपास की दुकानों और मकानों को भी अपनी चपेट में न ले ले। दुकान मालिक बोले- नुकसान का आकलन सुबह बताएंगे दुकान मालिक मोहन ने बताया कि वह दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि वास्तविक नुकसान का आकलन सुबह सामान की जांच के बाद किया जाएगा। सीओ अग्निशमन विभाग राजकुमार बाजपेई ने बताया कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बैटरी फटना सामने आया है। नुकसान का आंकलन दुकान मालिक द्वारा किया जा रहा है। …………………. ये खबर भी पढ़ें… संभल में रेपिस्ट को हाथ-पैर बांधकर पीटा:जमीन पर गिराकर लात-घूसे मारे, खिड़की तोड़कर महिला के घर में घुसा था संभल में घर में घुसकर एक महिला के साथ युवक ने रेप किया। विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया। जान से मारने की धमकी दी। शोर होने पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और लात-घूसे मारे। फिर उसे छोड़ दिया। अगले दिन महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना 19 दिसंबर की है। लेकिन, मारपीट का वीडियो रविवार को सामने आया। मामला थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…