हापुड़ में 4 साल की बच्ची को कार से रौंदा:मां के साथ पीछे-पीछे चल रही थी; कुचलने के बाद आरोपी भागा

हापुड़ में एक कार सवार ने 4 साल की बच्ची को कुचल डाला। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घटना का CCTV सामने आया है। जिसमें बच्ची दिख रही है। वह अपनी मां के पीछे-पीछे चल रही थी। तभी पीछे से आई कार ने बच्ची को टक्कर मारी और रौंदते हुए आगे निकल गई। कार के अगले और पिछले दोनों टायर बच्ची पर चढ़ गए थे। बच्ची की चीख सुनकर मां दौड़ी। तब तक आरोपी भाग निकला। बेटी का शव देखकर मां बेसुध हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरी घटना… घटना गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। बच्ची की पहचान शानिया (4) पुत्री डमरू के रूप में हुई। डमरू अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ ब्रजघाट पर रहते हैं। परिवार ब्रजघाट तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं से मिलने वाले दान और भिक्षा के जरिए अपना जीवन यापन करता है। हादसे के समय शानिया अपनी मां के साथ सड़क पर चल रही थी। तभी एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार युवक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बच्ची को कुचला और रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ाकर भाग निकला। मासूम की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। वहीं परिजन पुलिस से कार सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दरोगा बोले- आरोपी की पहचान हुई चौकी इंचार्ज ब्रजघाट इंद्रकांत यादव ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस टीम जांच शुरू कर दी है। घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी और गाड़ी की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी और गाड़ी को पकड़ लिया जाएगा। ———————————- ये भी पढ़ें… राहुल गांधी को दादा फिरोज का खोया ड्राइविंग लाइसेंस मिला:मां-बहन को तुरंत व्हाट्सऐप किया, रायबरेली में एक परिवार ने सहेजकर रखा था कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर थे। राहुल को उनके दादा और पूर्व सांसद फिरोज गांधी का दशकों पहले खोया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा गया। जिसे देखकर राहुल भावुक हो उठे। राहुल ने लाइसेंस को बड़े गौर से देखा और तुरंत उसकी तस्वीर अपने मोबाइल से अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी को वॉट्सऐप के जरिए भेजी। पढ़ें पूरी खबर…