हिंदू बनकर प्यार में फंसाया, अब कह रहा- मुसलमान बनो:बरेली की युवती बोली- मारपीट कर अबॉर्शन कराया; होटल में रेप करता था

बरेली में एक मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। हिंदू बनकर उसके साथ एक साल रिलेशनशिप में रहा। लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई। तो उसने युवक से शादी के लिए कहा। लड़के ने मारपीट कर उसका अबॉर्शन करवा दिया। उसे छोड़ दिया। लड़की जब पवन को ढूंढते हुए उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह शोएब है। उसके घर वालों ने कहा कि लड़की को शादी करनी है तो मुस्लिम धर्म अपनाना होगा। वहीं, लड़की का कहना है कि लड़का खुद हिंदू धर्म अपनाए और फिर उससे शादी करे। मामला बारादरी थानाक्षेत्र का है। पुलिस की जांच में लड़की के पहले से शादीशुदा होने की बात सामने आई है। लड़की को अपना नाम पवन बताया बारादरी क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित इंटरमीडिएट की स्टूडेंट है। उसने बताया कि जोगीनवादा का रहने वाला शोएब अब्बासी उसे 2024 में एक पार्टी में मिला था। उसने अपना नाम पवन बताया था। हाईस्कूल तक पढ़ाई कर डेयरी पर वह काम करता है। युवती ने बताया कि पार्टी में जान-पहचान के बाद दोनों ने एक-दूसरे को नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। युवक ने उससे अपने प्यार का इजहार किया। वह जल्द ही उससे शादी करने की बात कहने लगा। उसे घरवालों से भी मिलाने की बात कही। भरोसा जीतने के बाद होटल में बुलाया पीड़िता का आरोप है कि पवन बनकर युवक ने मुझे झांसे में ले लिया था। उसने एक दिन मुझे होटल में मिलने बुलाया। वहां उसने मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद हम दोनों कई बार मिले। वह लगातार मेरा शारीरिक शोषण करने लगा। इन बीचों जब भी मैं शादी की बात करती तो वह टालमटोल करने लगता था। एक साल रिलेशन बनाए, फिर अबॉर्शन कराया युवती ने कहा- शोएब ने करीब एक साल तक मेरा शारीरिक शोषण किया। जब मैं प्रेग्नेंट हो गई तो उसने जबरन मेरा गर्भपात भी कराया। अबॉर्शन के बाद वह लगातार शादी का प्रेशर बनाने लगी। संबंध बनाने से इनकार करती तो जबरदस्ती फिजिकल होने लगा। जब मैं शोएब के घर पहुंची तो पता चला कि वह मुस्लिम है। उसका असली नाम पवन नहीं बल्कि शोएब है। उसकी पहले से शादी हो चुकी है, बच्चे भी हैं। यह जानकर मेरे होश उड़ गए। जब घरवालों को मेरे बारे में पता चला तो उन लोगों ने शोएब के साथ मिलकर मुझसे मारपीट की। मुझे अपने घर से भगा दिया। शोएब ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। कहा- अब तो तुम्हें सब पता चल ही गया है। तुम्हें मुसलमान बनना पड़ेगा। अगर तुम इस्लाम कबूल नहीं करोगी तो मैं तुम्हें कहीं का नहीं छोड़ूंगा। हर जगह बदनाम कर दूंगा। सीएम योगी से लगाई गुहार युवती ने कहा- मैं कई बार शोएब की शिकायत करने थाने गई। पुलिसवालों ने मेरी शिकायत सुनने से इनकार कर दिया। मेरी सुनवाई नहीं हो रही है। मैं दर-दर भटक रही हूं। मैंने सीएम योगी जी से भी मदद की गुहार लगाई है। मेरी ये मांग है कि शोएब ने मेरी जिंदगी खराब की है। अब वो हिंदू धर्म अपनाए और मुझसे शादी करे। मैं किसी कीमत पर मुसलमान नहीं बनूंगी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा- बारादरी की रहने वाली युवती ने आज प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा कि शोएब नाम के एक लड़के ने अपनी पहचान छिपाकर उसे फंसाया है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। …………………… ये खबर भी पढ़िए… आजम खान को घर का कंबल नसीब नहीं हुआ:लगातार दो दिन घरवाले रामपुर जेल लेकर पहुंचे, जेलर ने लौटाया आजम खान की जेल में पहली दो रातें बेचैनी भरी रहीं। आजम पूरी रात करवटें बदलते रहे। घर का कंबल भी नसीब नहीं हुआ। घरवाले घर से खाना बनाकर लाए थे, लेकिन जेल प्रशासन ने इसे अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी। कुछ ऐसा ही हाल अब्दुल्ला आजम का भी रहा। पढ़ें पूरी खबर….