हेल्थ सर्विसेज के मामले में मेदांता ब्रांड है:CM योगी बोले- वाराणसी और गोरखपुर में भी बनाए, अब नहीं होती इंसेफेलाइटिस से कोई मौत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेदांता अस्पताल पहुंचे। सेक्टर-50 में हॉस्पिटल का रिबन काटकर उद्घाटन किया। यहां सीएम योगी ने कहा- मेदांता अस्पताल एक ब्रांड है। यहां पर मरीज का हर संभव इलाज नई तकनीक से किया जाता है। प्रदेश में 8 साल में हेल्थ के क्षेत्र में बेहतर कदम बढ़ाए हैं। प्रदेश की पहचान वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया अब वन डिस्ट्रिक वन अस्पताल से है। हर जनपद में अस्पताल खोले गए हैं। हाउसिंग के रूल कम किए, हॉस्पिटल के लिए रुल बदले भी और कनेक्टिविटी दी गई। अब आपके सामने समस्या नहीं होगी। उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत और जन आरोग्य से जोड़ा है। जेवर एयरपोर्ट पर सीएम योगी सीएम योगी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. नायडू और जेवर विधायक भी हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह और डॉ. नरेश त्रेहान मौजूद है। सीएम योगी ने करीब तीन घंटे तक गौतमबुद्ध नगर में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। सीएम योगी के कार्यक्रमों को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। सुरक्षा के लिए करीब 1200 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। जेवर एयरपोर्ट का निर्माण लगभग पूरा नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले महीने इसके उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के कामकाज की समीक्षा करने आए। बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई), नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) समेत अन्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों के मुताबिक, समीक्षा के आधार पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन के लिए समय लिया जाएगा। सीएम योगी के दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…