लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर होटल ऑर्नेट ने एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर 26 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया और रक्तदान किया। शिविर में एकत्रित रक्त को रक्त पूरक चैरिटेबल ट्रस्ट को सौंपा गया, ताकि इसे जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जा सके। रक्तदाताओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया इस जनहितकारी कार्यक्रम का आयोजन होटल के प्रबंध-संचालक एस.पी. सिंह और रवि वाधवा के नेतृत्व में किया गया। शिविर में युवाओं, स्थानीय नागरिकों और होटल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन स्थल पर चिकित्सकीय टीम की निगरानी में सभी स्वास्थ्य मानकों का पूरी तरह पालन किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंध-संचालक एस.पी सिंह और रवि वाधवा ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।