होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल:अलीगढ़ में धार्मिक भावनाओं को पहुंचा ठेस, आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ के गभाना में एक होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। यह घटना कलुआ स्थित राजपूत होटल की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में होटल में कार्यरत नासिर पुत्र समंद खान रोटी बनाते समय आपत्तिजनक हरकत करता दिख रहा है। वीडियो के फैलते ही स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों में आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि ऐसी हरकतें न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हैं, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा सकती हैं। घटना के संबंध में हिन्दू रक्षादल के जिला मंत्री दिनेश लोधी पुत्र देशराज सिंह ने गभाना थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ धनंजय कुमार का कहना है मामला संज्ञान में आया है तहरीर प्राप्त हुई है मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी गिरफ्तार क़र लिया है जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाएं जारी रहीं, और कई लोगों ने होटल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।