होली मिलने सपा नेता के घर पहुंचे शिवपाल यादव:शाहजहांपुर में लखन प्रताप के साथ सियासत पर चर्चा हुई

शाहजहांपुर में होली के अवसर पर शिवपाल सिंह यादव सपा नेता लखन प्रताप सिंह के आवास पहुंचे। शहर के दुर्गा एन्क्लेव निवासी लखन प्रताप सिंह पिछले काफी समय से ददरौल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव देर शाम लखन प्रताप सिंह के आवास पहुंचे और करीब आधा घंटा वहां रुके। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई।
लखन प्रताप सिंह ने बताया कि शिवपाल यादव का यह दौरा अचानक हुआ था। पहले से कोई कार्यक्रम तय नहीं था। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव को उनकी चुनावी तैयारियों की जानकारी थी और उन्होंने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इस मुलाकात को लखन प्रताप सिंह की राजनीतिक दावेदारी के लिए अहम माना जा रहा है।