अखिलेश बोले- सिलेंडर किल्लत की अफवाह सीएम फैला रहे:डिप्टी CM गांजा पकड़ाने वाली जगह गए, लखनऊ की पार्टी में खजूर खाया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि विदेश नीति के फेलियर की वजह से डीजल-पेट्रोल और गैस का संकट आया है। युद्ध कोई नहीं चाहता। युद्ध से जानें जाती हैं, नुकसान होते हैं। भारत की भूमिका यह होनी चाहिए थी कि वार न हो। हम दूसरे देशों के सामने युद्ध न होने के परिस्थिति पैदा कर देते तब हमारी फॉरेन पॉलिसी विश्वगुरू वाली मानी जाती। अमेरिका-इजराइल के ईरान से युद्ध के समय भी भाजपा मुनाफाखोरी करना चाहती है। गैस किल्लत की अफवाह खुद सरकार और मुख्यमंत्री फैला रहे। सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही। आपको लाइन में लगना पड़ रहा है। सरकार को भरोसा दिलाना चाहिए कि कोई संकट नहीं आ रहा। लेकिन सरकार इसके उलट करने में लगी है। अखिलेश यादव लखनऊ के हजरतगंज स्थित मोती महल लॉन में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण के मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के न रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां गांजा पकड़ा जा रहा, दूसरे वाले डिप्टी सीएम वहां गए हैं। इफ्तार पार्टी पूर्व राज्यमंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी की ओर से रखी गई थी। अखिलेश यादव ने खजूर खाया। इसके बाद इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी खजूर खाकर रोजा खोला। इस दौरान सपा नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में धर्मगुरु, समाजसेवी पहुंचे थे। 3 तस्वीरें देखिए… इफ्तार पार्टी से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…