लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अनंत नगर (मोहान रोड) आवासीय योजना में एक बार फिर भूखंडों का रजिस्ट्रेशन खोल दिया है। तीसरे चरण में 637 भूखंडों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक लोग 20 दिसंबर से 12 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन https://registration.ldalucknow.in/#/login पर करें। भूखंडों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। LDA इससे पहले दो चरणों में 666 भूखंडों का पंजीकरण कर चुका है। LDA वीसी प्रथमेश कुमार के मुताबिक, इस चरण में 450 वर्गमीटर के 41, 288 वर्गमीटर के 224, 200 वर्गमीटर के 225, 162 वर्गमीटर के 90 और 112.5 वर्गमीटर के 57 भूखंड शामिल हैं। 785 एकड़ में विकसित हो रही है योजना अनंत नगर योजना को करीब 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है। यहां लगभग डेढ़ लाख लोगों के बसने की योजना है। कॉलोनी को ग्रिड पैटर्न पर विकसित किया जा रहा है, जहां चौड़ी सड़कें होंगी और बिजली की आपूर्ति के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग की जा रही है। योजना में कॉलोनियों को आकाश खंड, आलेख खंड, आशीष खंड, आभास खंड, आलोक खंड, आदर्श खंड, आदित्य खंड और आमोद खंड नाम दिए गए हैं। अलग-अलग आकार के प्लॉट उपलब्ध कराए जाने से मध्यम और उच्च वर्ग दोनों ही श्रेणी के लोगों को विकल्प मिलेंगे। ——————————————- अनंत नगर से जुड़ी ये खबरें पढ़िए… लखनऊ में 800 एकड़ में पंचकूला जैसा शहर बसेगा : 18 हजार से अधिक होंगे फ्लैट; रामनवमी पर लॉन्च होगी अनंत नगर टाउनशिप LDA मोहान रोड पर करीब 800 एकड़ में हाईटेक टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। यह टाउनशिप हरियाणा के पंचकूला जैसी सुव्यवस्थित होगी। 18237 फ्लैट और 2485 भूखंड होंगे। प्लॉट की कीमत 3800-4200 रुपए प्रति वर्ग फीट में बताई जा रही है। रामनवमी पर सीएम योगी के उद्घाटन करने के बाद इनकी बुकिंग शुरू हो जाएगी। (पूरी खबर पढ़िए) ग्राउंड रिपोर्ट – लखनऊ में सबसे बड़ी हाईटेक टाउनशिप बन रही:सड़क-सीवर का काम शुरू, बिजली होगी अंडरग्राउंड; दो गांवों के लोग कर रहे विरोध लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) मोहान रोड पर शहर की हाईटेक फैसिलिटी वाली सबसे बड़ी टाउनशिप बना रहा है। नाम है- अनंत नगर। यह दो गांवों कलिया खेड़ा और प्यारे पुर की जमीनों पर तैयार होगा। लखनऊ जिला मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 21 किलोमीटर है। 6 अप्रैल को सीएम योगी के उद्घाटन के साथ अनंत नगर में प्लॉट-फ्लैट बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। (पूरी खबर पढ़िए)