उन्नाव में अफेयर के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। महिला एक हफ्ते बाद मायके से लौटी थी। वह खेत पर काम कर रही थी। तभी गुस्से में पति वहां पहुंचा और पत्नी पर पीछे से फावड़े से हमला करने लगा। सिर पर कई वार किए। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद खुद फोन करके पुलिस को सूचना दी। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी पति वहां से भागा नहीं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वारदात के बाद बच्चे मां के शव के पास बैठकर रोते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। मामला गुरुवार शाम का अचलगंज थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… त्रिभुवनपुर गांव में होरीलाल (45) अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी शांति देवी (40) के अलावा उसके 5 बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, होरीलाल पत्नी पर शक करता था। इस कारण दोनों में आए दिन विवाद होते रहते थे। करीब एक सप्ताह पहले भी उसने शांति देवी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। मंगलवार को वह मायके से वापस लौटी थीं। घर लौटने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ। गुरुवार शाम बात इतनी बढ़ गई कि होरीलाल आपा खो बैठा। शांति देवी खेत में काम कर रही थी, तभी गुस्से में पहुंचकर होरीलाल ने फावड़ा उठाया और अपने पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से शांति देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आसपास के ग्रामीण खेत की ओर दौड़े, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन और बच्चे मौके पर पहुंचे। बच्चियां मां के शव के पास बैठकर रोती रहीं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, फावड़ा बरामद
आरोपी होरीलाल मौके से भागा नहीं। उसने खुद ही पुलिस को सूचना दी। अचलगंज थाना प्रभारी राजेश पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके से फावड़ा बरामद कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया- शुरुआती जांच में वारदात की वजह अफेयर का शक सामने आया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। —————————– ये खबर पढ़ें… वकील का सांसद जैसा भौकाल, 250 गाड़ियों से निकाला जुलूस, नेताओं की तरह हाथ हिलाता रहा, यूपी बार काउंसिल चुनाव में शक्ति प्रदर्शन; VIDEO यूपी बार काउंसिल चुनाव का नामांकन चल रहा है। वकीलों का शहर कहलाने वाले प्रयागराज में अधिवक्ताओं का जलवा हर रोज देखने को मिल रहा है। हर कोई अपनी ताकत और भौकाल दिखा रहा है। कोई लग्जरी कारों के काफिले से अपनी ताकत दिखा रहा है तो कोई खुली कार से लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…