प्रतापगढ़ में पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से फरार हो गया। बेटा जब स्कूल से लौटा तो उसने मां की खून से सनी लाश देखी। वह चिल्लाते हुए घर के बाहर की तरफ दौड़ा। इस बीच खुद ही 112 नंबर पर पुलिस को फोन मिलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पड़ोसियों से आरोपी के बारे में पूछताछ की। जांच में सामने आया कि आरोपी का एक महिला से अफेयर था। इसे लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। अब पूरी घटना विस्तार से… खराद का काम करने वाले जगन्नाथ विश्वकर्मा का परिवार स्टेशन रोड पर रहता है। मकान के नीचे ही उनकी दुकान है। पहली मंजिल पर बेटा संतोष विश्वकर्मा (40) पत्नी मंजू (38) और अपने 3 बच्चों के साथ रहता था। बुधवार सुबह आठ बजे मंजू ने बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजा। इसके बाद संतोष भी घर से बाहर निकल गया। दोपहर तीन बजे जब 11 साल का बेटा आयुष स्कूल से लौटा। तो कमरे में मां की खून से सनी लाश फर्श पर पड़ी देखी। यह देखकर वह घबरा गया। उसने तुरंत डायल- 112 पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सुभाष यादव, एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल और सीओ सिटी प्रशांत राज मौके पर पहुंचे। एसपी दीपक भूकर भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां देखा तो मंजू का गला चाकू से रेता हुआ था। मां की हत्या से सदमे में तीनों बच्चे पुलिस की जांच में सामने आया कि संतोष के किसी महिला से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। माना जा रहा है कि गुस्से में आकर संतोष ने पत्नी का गला चाकू से रेत दिया। संतोष विश्वकर्मा की मंजू से शादी को 20 साल हो चुके थे। उनके तीन बच्चे अभय (16), अनन्या (11) और आयुष (13) हैं। मंजू के पिता वीपी शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने संतोष पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि महिला की हत्या अवैध संबंधों के शक में हुई है। आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… यूपी में बच्ची के सिर से गुजरा डंपर, VIDEO:मां चीखकर बोली- पति के बाद बेटी छीन ली…भगवान मुझ पर दया नहीं आती मैनपुरी में सड़क हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को बच्ची ममेरी बहन के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। रास्ते में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दोनों गिर गई। डंपर का पहिया बच्ची के सिर पर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन जख्मी हो गई। पढ़ें पूरी खबर…