अमरोहा में सुहागरात से पहले दूल्हे की मौत:निकाह की रस्मों के बीच सीने में दर्द उठा, जमीन पर गिरा फिर नहीं उठा

अमरोहा में 42 साल के दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। शनिवार रात दूल्हे का निकाह हुआ। फिर सभी लोग दुल्हन को लेकर घर आ गए। इसके बाद घर में निकाह के बाद की रस्में होने लगीं। रविवार सुबह करीब 4 बजे दूल्हे के सीने में तेज दर्द उठा। घरवाले घबरा गए और दूल्हे को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे का आज (रविवार को) दावत-ए-वलीमा होना था। इस घटना के बाद से दुल्हन बदहवास है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला मोहल्ला नौगजा में परवेज आलम उर्फ गुड्डू (42) रहता था। उसके साथ 2 भाइयों पप्पू और असलम भी उसी घर में रहते हैं। परवेज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परवेज की जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान है। तीनों भाई उसी दुकान पर बैठते हैं। माता-पिता की मौत के चलते परवेज की शादी में देर हो रही थी। कुछ समय पहले परवेज का निकाह बड़ा दरबार के रहने वाले मो. अहमद कादरी की बेटी सायमा कादरी (33) से तय हो गया। इसके बाद शनिवार शाम 6 बजे परवेज अपने घर से बारात लेकर मोहल्ला नल नई बस्ती के दुल्हन बैंक्वेट हॉल पहुंचा। इसी बैंक्वेट हॉल में रविवार को परवेज और सायमा का वलीमा (रिसेप्शन) भी था। रस्मों के बीच सीने में दर्द उठा
बारात जाने के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने जमकर डांस किया। इसके बाद बैंक्वेट हॉल में खाना-पानी हुआ। फिर काजी ने परवेज और सायमा का निकाह पढ़ा। दोनों ने कबूल है भी कहा। इसके बाद रात करीब 1 बजे परवेज दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गया। घर में निकाह के बाद की रस्में होने लगीं। रिश्तेदार और परिवारवाले काफी खुश थे। सभी हंसी-मजाक कर रहे थे। सुबह करीब 4 बजे रस्मों के बीच परवेज को सीने में दर्द और घबराहट महसूस हुई। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। ये बात उसने परिजनों को बताई। इसी बीच वह जमीन पर गिर पड़ा। रास्ते में तोड़ा दम, दुल्हन हुई बदहवास
घरवाले तुरंत परवेज को लेकर अस्पताल भागे। वहां डॉक्टरों ने परवेज की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। ये खबर सुनते ही दुल्हन बदहवास हो गई। परवेज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को परवेज को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वार्ड सभासद मो. शहजाद ने बताया कि उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। वो स्वस्थ व्यक्ति थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हॉर्ट अटैक से मौत हो गई।
———————-
ये खबर भी पढ़ें… यूपी में नाबालिग हिंदू से 10 लड़कों ने गैंगरेप किया: 7 महीने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते रहे; पीड़ित बोली- सबको फांसी हो ‘जुनैद मुझे फोन करता और 2-3 मिनट बात करता था। फिर कहता कि बात ही करोगी कि मिलने भी आओगी? मैं गई तो उसने एक टॉफी दी। उसे खाने के बाद मुझे कुछ समझ नहीं आया। जुनैद ने मेरे साथ गंदा काम किया, फोटो और वीडियो बना लिया। ये फोटो-वीडियो अपने दोस्त रैयान को दे दिए। मैं अब फंस चुकी थी। रैयान ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बाग में बुलाया। गलत काम किया। वह बार-बार बुलाता। अब उसके साथ कभी 3 तो कभी 4 लोग होते, सभी मेरे साथ गलत काम करते थे।’ ये भयानक दास्तां सिद्धार्थनगर की एक नाबालिग लड़की ने बताई। उसके साथ 7 महीने तक 10 लड़के बर्बरता करते रहे। पढ़े पूरी खबर