अमीनाबाद न्यू मेडिसिन मार्केट में भीषण आग:फायर टीम ने तोड़ा शटर, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

लखनऊ के अमीनाबाद स्थित न्यू मेडिसिन मार्केट में गुरुवार देर शाम अचानक एएस फार्मा नाम की दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र हजरतगंज और अमीनाबाद से एक-एक फायर टैंकर मौके पर भेजा गया। फायर टीम जब पहुंची तो दुकान का शटर अंदर से बंद था और आग की लपटें दिख रही थी। ऐसे में दमकल कर्मियों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत की टीम ने आग को बुझाने शुरू किया। कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।