अयोध्या कोतवाली पुलिस ने हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार किया:6 महीने से फरार चल रहा था निखिल निषाद हत्याकांड का अभियुक्त

अयोध्या कोतवाली पुलिस ने हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वह छह महीने से फरार चल रहा था। पकड़े गए अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद राड बरामद कर लिया है।इसके बाद अपराधी को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।
शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान हत्या, चोरी,लूट, डकैटी, दहेज हत्या, अवैध तमंचा व मादक पदार्थो की रोकथाम के क्रम में अयोध्या में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा की गठित की टीम को यह सफलता मिली। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने पैसे के लेन देन में पीट कर एक युवक निखिल निषाद 18 की हत्या कर दी थी जबकि 2 युवक घायल हो गए थे। थाना महाराजगंज के सनैसा गांव निवासी युवक की हत्या कर दी गई थी। गत 19 मई को अयोध्या कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा.अपराध संख्या 249/25 के धारा 191(2),191(3),103(1),115(2),109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रामजनम निषाद पुत्र राम सूरत निषाद निवासी रामपुर हलवारा मांझा थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या उम्र करीब 42 वर्ष को पकड़ा गया है। इसको कुढ़ा केशवपुर मार्ग के वैतरणी कुंड के पास से गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या मनोज कुमार शर्मा, उप निरीक्षक जगन्नाथ मणि त्रिपाठी के अलावा आरक्षी नरेन्द्र कुमार और आरक्षी सोयल सिंह थाना कोतवाली अयोध्या की सक्रिय भूमिका रही।