अयोध्या में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, VIDEO:सीसीटीवी में कैद वारदात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अयोध्या में दिनदहाड़े जनसेवा केंद्र के सामने से बाइक चोरी होने का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है। दूधनाथ जनसेवा केंद्र के सामने खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर उठा ले गए। हालांकि, पुलिस ने बाद में सीसीटीवी फुटेज के सहारे मामले का खुलासा कर दिया है। देखिए 3 तस्वीरें…

पढ़िए विस्तार से… ग्राम विजयनपुर सजहरा निवासी संजय वर्मा पुत्र राजदेव वर्मा 28 जनवरी 2026 को अपने काम से दूधनाथ जनसेवा केंद्र पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जनसेवा केंद्र के सामने खड़ी की और अंदर चले गए। शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच जब वह बाहर लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने तारून थाने में दी तहरीर घटना के बाद पीड़ित ने थाना तारून पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक युवक बाइक ले जाता दिखाई दिया, जिसका चेहरा साफ नजर आ रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान की। आरोपी पहले भी कई मामलों में नामजद सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी लवकुश वर्मा को दबोच लिया। उसके पास से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में नामजद रह चुका है। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी तक पहुंच बना ली गई। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त का चेहरा सीसीटीवी में कैद दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने जहां लोगों को सतर्क कर दिया, वहीं सीसीटीवी कैमरों की भूमिका एक बार फिर अहम साबित हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी और सतर्कता से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। तारून थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के शत-प्रतिशत माल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस खुलासे में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण साबित हुए, जिनमें चोरी करते समय अभियुक्त का चेहरा स्पष्ट रूप से कैद हो गया था। पुलिस की गठीत टीम ने पहचान की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त की पहचान की। पुलिस ने रामपुरभगन, थाना तारून निवासी 34 वर्षीय लवकुश वर्मा पुत्र संतराम वर्मा को गिरफ्तार किया। फुटेज में लवकुश वर्मा मोटरसाइकिल ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे चिन्हित कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना तारून में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। वादी ने 29 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। जांच के दौरान, पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे अभियुक्त की पहचान संभव हो पाई। अभियुक्त का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया ‘’अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल और 100 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया गया है अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा”