अयोध्या में फहरे धर्मध्वज को लेकर आगरा में मिष्ठान वितरण:विवाह पंचमी उत्सव के साथ धर्मध्वज खुशी में आगरा में धार्मिक आयोजन संपन्न

आज अयोध्या के साथ आगरा में धर्म और आस्था का विशेष संगम देखने को मिला। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर धर्मध्वजा के पुनर्स्थापन अवसर के साथ ही आगरा में विवाह पंचमी पर भगवान श्रीसीताराम का विवाह उत्सव मनाया गया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर धर्मध्वजा का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक धार्मिक क्षण रहा। वहीं इस शुभ अवसर की खुशी में आगरा के नौलक्खा सदर क्षेत्र में बजरंग दल द्वारा 101 किलो लड्डू तैयार कर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किए गए। यह वितरण अयोध्या में हुए धर्मध्वजा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम में दिग्विजय नाथ तिवारी, अंशुल सिंह, राहुल जोशी, मुकुल, मनीष तोमर, विकास जादौन, रोहित कटारा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौजूद लोगों ने इसे सनातन धर्म की एकता का प्रतीक बताया। इसी दिन आगरा के वजीरपुरा स्थित श्री सीताराम मंदिर में विवाह पंचमी के मौके पर भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का पारंपरिक आयोजन किया गया। कथा वाचन श्री धर्मेंद्र पांडे जी द्वारा किया गया, जबकि भजन संध्या का आयोजन भजन गायक दीपक गुप्ता द्वारा किया गया। महिलाओं ने बढ़ाई गीत गाकर और नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पंडित मुकेश शर्मा, अरुण उपाध्याय, वंदना, लता, ममता, आयुष, हनी और पंकज शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।