मेरठ के देहलीगेट क्षेत्र में घर में जानवर की हड्डी फेंकने को लेकर बखेड़ा हो गया। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, पार्षद पंकज गोयल, हिमांशु गर्ग, अरुण मचल, विक्रम शर्मा, विकास केन, गुलशन चौहान, रितिक आदि मौके पर पहुंच गए। काफी देर हंगामा चला। बाद में पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाते हुए भाजपा नेताओं को शांत कराया। एक नजर डालते हैं पूरी वारदात पर
देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय लाल दास में मनोज सिंघल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने घर के अंदर ही चक्की लगाई हुई है। बुधवार को किसी ने उनके घर में हड्डी का टुकड़ा फेंक दिया। मनोज की पत्नी ने जब यह हड्डी देखी तो तुरंत मनोज को बताया। यह बात सीमा ने भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा को बता दी। कुछ देर में कमल दत्त शर्मा उनके घर पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
हिंदू घर में जानवर की हड्डी फेंके जाने से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो दो संदिग्ध उसमें दिखाई दे गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा तेज कर दिया। सूचना पर देहली गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मनोज और सीमा से घटना के बारे में जाना। पहले भी कई बार मिल चुकी है हड्डियां
सीमा ने भाजपा नेता की मौजूदगी में बताया कि यह पहला मामला नहीं है, जब उनके घर में हड्डी मिली है। इससे पहले भी कई बार हड्डियां व पशु अवशेष फेक कर परेशान करने का काम किया गया है। वह अब तक किसी को बात नहीं रहे थे। अब जब पानी सिर से ऊपर निकल गया तो उन्होंने भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा को बताया। मनोज ने बताया कि यह मिश्रित इलाका है। संभवत: दूसरे समुदाय के लोगों ने यह काम किया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
घटना का पता लगाने के लिए देहली गेट थाने की पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अगर किसी के द्वारा जानबूझकर यह किया गया है तो उसे किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। अगर परिवार को किसी पर शक है तो वह पुलिस को बताएं, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।