आगरा के आईएसबीटी बस अड्डे के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डीसीपी सीटी के अनुसार, एक्सीडेंट 1 घंटे पहले हुआ है। जिसमें कमला नगर निवासी एक डॉक्टर की मौत हो गई है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के है दोनों डॉक्टर। जबकि दूसरे की स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक डॉक्टर की पहचान कमला नगर निवासी के रूप में हुई है।