आईपीएल ऑक्शन 2026 में आगरा के एक और युवा क्रिकेटर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आगरा के रहने वाले कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऊंची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। फ्रेंचाइची ने कार्तिक के लिए 14.20 करोड़ रुपए खर्च कर अपने साथ जोड़ा है। वहीं क्रिकेटर राहुल चाहर को अभी इंतजार करना पड़ रहा है। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में चल रही आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में लिया है। कार्तिक का बेस प्राइज 30 लाख रुपए था, जो 47 गुणा बढ़कर रिकार्ड बन गया। कार्तिक आगरा के बोदला के रहने वाले हैं। हालांकि वो बाद में राजस्थान के भरतपुर में जा बसे हैं। पहली बोली में ही खरीदार मिलने से किस्मत चमकी है। कार्तिक, पिछले सीजन की सूची में नाम सबसे अंत में होने के कारण बोली में शामिल नहीं हो सके थे। इस खरीद से वे अनकेप्ड खिलाड़ियों की सबसे महंगी जोड़ी में शामिल हो गए।ट घर की 2 तस्वीरें देखिए… राजस्थान की टीम में विकेटकीपर
कार्तिक शर्मा राजस्थान के विकेटकीपर हैं। वह पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। कार्तिक ने घरेलू व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी जबरदस्त लोअर ऑर्डर हिटिंग से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी लीग स्टेज में पांच मैचों में 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए। उन्होंने अपने 12 मैचों के छोटे टी20 करियर में लगातार 160 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कार्तिक शर्मा के घर पर दावत की तैयारी शुरू
कार्तिक शर्मा के 14 करोड़ 20 लाख बोली लगने के बाद घर में खुशी का माहौल है। मिठाइयां बांटी जा रही है, दावत की तैयारी शुरू हो चुकी है। परिवार के लोग एक दूसरे को मिठाई खिला रहे है। घर पर बधाई देने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। कार्तिक के पिता मनोज शर्मा प्राइवेट टीचर थेस लेकिन बेटे की प्रैक्टिस से चलते नौकरी छोड़ दी थी। आगरा में रहकर उसे प्रैक्टिस कराते थे। कार्तिक के पिता मनोज शर्मा ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि बेटे के आईपीएल में सलेक्शन को लेकर बहुत खुश हैं। वो टीवी पर ऑक्शन देख रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि कम से कम 10 करोड़ रुपए तक बोली लगेगी, लेकिन 14 करोड़ रुपए तक बोली जाने से बहुत खुश है। उनको लग रहा है कि बेटे पर जो मेहनत की है, वो अब सफल होती दिख रही है। पिता ने बताया कि कार्तिक जब ढाई साल का था तब से उसे क्रिकेट का शौक था। उसको प्रैक्टिस शुरू कराई। वो खुद मीडियम पेसर थे, लेकिन वो इंजरी के चलते नहीं खेल पाए, इसलिए सोचा था कि अपने बच्चे को क्रिकेटर बनाएंगे। पहले उसे भरतपुर में प्रैक्टिस कराई, इसके बाद उसे आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर और राहुल चाहर की एकेडमी में ले आए। यहां पर रहकर ही बेटे को क्रिकेट खिलाया। कोच लोकेंद्र सिंह चाहर ने उसे ग्रूम किया। पहले बॉलर बनाना चाहते थे
पिता मनोज शर्मा ने बताया कि वो बेटे को अपनी तरह पेस बॉलर बनाना चाहते थे। दो साल उसे बालिंग कराई, लेकिन उसका एक्शन और बालिंग सही नहीं जा रही थी। इसके बाद उसे विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में तैयार किया। उन्हें बेटे के सीएसके में जाने पर खुशी है। महेंद्र सिंह धोनी भी विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में उससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। CSK ने कार्तिक शर्मा को अपनी टीम में किया शामिल
मंगलवार को जब ऑक्शन में कार्तिक शर्मा के नाम को पुकारा गया तो उसमें सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी दिलचस्पी दिखाई, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स भी शामिल हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स के आने से लगातार बोली बढ़ती गई और उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भी एंट्री देखने को मिली। आखिर में सीएसके और हैदराबाद लगातार कार्तिक को अपना हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए की बोली लगाने के साथ ही उन्हें अपनी टीम का हिस्सा अगले सीजन के लिए बना लिया। राइट हैंड विकेटकीपर बल्लेबाज हैं कार्तिक शर्मा
कार्तिक शर्मा राइट हैंड विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। निचले क्रम में उतरकर तेजी से रन बनाना और मैच को फिनिश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। बड़े-बड़े छक्के लगाने की उनकी क्षमता ने उन्हें टी-20 फॉर्मेट का खास खिलाड़ी बना दिया है। राजस्थान के क्रिकेट गलियारों में कार्तिक को केविन पीटरसन की उपाधि भी दी जाती है, क्योंकि वे इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज की तरह आक्रामक और इनोवेटिव शॉट्स खेलने में माहिर हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कार्तिक ने किया शानदार प्रदर्शन
महज 19 साल की उम्र में कार्तिक ने अपनी प्रतिभा से कई दिग्गजों का ध्यान खींचा है। केविन पीटरसन और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने भी उनके खेल की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बताया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 5 मैचों में 160 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए। खास बात यह रही कि हर पारी में उनके छक्कों की संख्या चौकों से ज्यादा रही। कार्तिक को जेएसडब्ल्यू (JSW) ने साइन किया है, जो नीरज चोपड़ा जैसे कई शीर्ष खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए जाना जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के बाद अब क्रिकेट जगत की निगाहें इस युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन पर टिकी होंगी। कार्तिक शर्मा ने पूरे राजस्थान का नाम किया रोशन
भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने कहा कि कार्तिक शर्मा ने न सिर्फ भरतपुर बल्कि राजस्थान का नाम रोशन किया है। मुझे उम्मीद ही नहीं, बल्कि पूरा विश्वास है इस बार इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में कार्तिक अपनी बल्लेबाजी से पूरे देश को प्रभावित करेंगे। इसके बाद एक दिन राजस्थान का लाल दुनियाभर में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेगा। तिवारी ने कहा कि कार्तिक इससे पहले भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत सबका दिल जीतते आए हैं। इस सीजन में चेन्नई से खेलते हुए कार्तिक न सिर्फ चेन्नई बल्कि देशवासियों के दिल में अपनी अलग पहचान जरूर छोड़ेंगे। बता दें, आगरा के रहने वाले कार्तिक शर्मा ने 5 साल की उम्र में अपने पिता के मार्गदर्शन में क्रिकेट की शुरुआत की। शुरुआत में चाहर अकादमी में ट्रेनिंग ली, इसके बाद 2021-22 से जयपुर की अरावली क्रिकेट अकादमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। रोजाना 8-10 घंटे प्रैक्टिस करते हैं कार्तिक शर्मा
उनके कोच जग सिमरन सिंह के मुताबिक, कार्तिक रोजाना 8-10 घंटे प्रैक्टिस करते हैं। सुबह वॉर्मअप के बाद हिटिंग ड्रिल्स और नेट सेशन करते हैं, जबकि शाम को अकेले बॉलिंग मशीन से बल्लेबाजी का अभ्यास करता है। कोच विकास यादव को पहले से ही कार्तिक पर बड़ी बोली की उम्मीद थी। आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा। उम्मीद है कि CSK में उन्हें बेहतर एक्सपोजर और बड़ा मंच मिलेगा। —————— IPL ऑक्शन-प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ₹14.20-14.20 करोड़ में बिके:दोनों को CSK ने खरीदा, ग्रीन सबसे महंगे विदेशी; बांग्लादेश के मुस्तफिजुर को ₹9.20 करोड़ मिले
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार को अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऋषभ पंत (27 करोड़) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पढ़ें पूरी खबर…