आगरा के ताजमहोत्सव पहुंचे पंजाबी सिंगर रैपर परमिश वर्मा:बेकाबू भीड़ के लिए पुलिस ने की बैरिकेडिंग, पिलर पर चढ़े फैंस

आगरा में चल रहे ताजमहोत्सव में पंजाबी सिंगर और रैपर परमिश वर्मा पहुंचे। परमेश वर्मा के आने से पहले फैंस शाम 5:00 बजे से इंतजार कर रहे थे। ज्यादा भीड़ होने की वजह से पुलिस को बैरीकेडिंग बढ़ानी पड़ी। VIP पास के साथ भी लोगों को एंट्री नहीं मिल रही थी। परमिश वर्मा का नाम सुनते ही फैंस हूटिंग करने लगे। इस दौरान कुछ फैंस पिलर पर चढ़ गए। वंदेमातरम् थीम पर आधारित इस मेले में हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं ताजमहोट्सव में इस बार संस्कृति, व्यंजन और कला का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। मेले में करीब 500 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प, कपड़े, ज्वेलरी और पारंपरिक सामान लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। फूड स्टॉल पर क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए भी भीड़ उमड़ रही है। हर दिन अलग कार्यक्रम
महोत्सव में बॉलीवुड नाइट, सूफी नाइट और भक्ति नाइट जैसे विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इससे पहले मशहूर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। अली ब्रदर्स और नीरज श्रीधर जैसे कलाकारों के कॉन्सर्ट भी लोगों को खूब भाए। 3 तस्वीरें देखिए…