आगरा के आईएसबीटी बस स्टैंड पर बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। अलर्ट मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है। यात्रियों को तुरंत बस स्टैंड से बाहर निकालकर परिसर खाली कराया जा रहा है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने बस स्टैंड को खाली कराते हुए सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस की मानें तो बस स्टैंड पर लावारिस बैग मिला है। बीडीएस की टीम को बुलाया गया है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बस स्टैंड पर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है।