आगरा में CNG सिलेंडर फटने से कार में आग लग गई। इस हादसे में कार चालक जिंदा जल गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिर कार से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसा थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के मघटई में गुरुवार रात हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया- आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग इसे बुझाने नहीं पाए। कार में 4 लोग सवार थे। ड्राइवर के अलावा 3 लोगों को गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर अपडेट की जा रही है…