आगरा में सोमवार को पंडितों के मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से होलिका दहन हुई। होलिका दहन से पहले लोगों ने आरती कर पूजा की और भगवान विष्णु और प्रहलाद की स्तुति की। नकारात्मक ऊर्जा का नाश किया और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। शहर में लगभग 2 हजार जगह होली जली, और लोगों ने मां होली को गुलाल लगा कर परिक्रमा दी और बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया। लोगों ने कहा कि होली दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, यह हमें बताता है कि बुराई कितनी शक्तिशाली क्यों ना हो, अच्छाई हमेशा विजयी होती है। होली दहन प्रेम और एकता का संदेश देता है, यह हमें अपने मतभेदों को भूलकर एक दूसरे के साथ मिलकर रहने का अवसर प्रदान करता है। होली दहन के दौरान रही कड़ी सुरक्षा
होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए हैं। शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि होली के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने होली के दौरान शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे होली के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।