आगरा में युवक के सिर में सूजा घोंपा:पैदल चलकर अस्पताल के वार्ड तक पहुंचा, बाइक सवारों ने किया था हमला

आगरा में बाइक सवार हमलावरों ने एक्टिवा से जा रहे एक युवक के सिर में पीछे से सूजा घोंप दिया। सूजा युवक के सिर में फंसा रह गया। इसके बाद मुंह पर कपड़ा बांधे हमलावर भाग गए। यह देखकर एक राह चलते युवक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसवाले ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने की जगह सूचना देने वाले को ही डांटने लगे। इसके बाद घायल युवक खुद एक्टिवा से एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचा। उसने एक्टिवा खड़ी की। इसके बाद अस्पताल गेट से वार्ड तक वह पैदल चलकर पहुंचा। पुलिस FIR दर्ज कर हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। राहगीर ने पुलिस बुलाई, फिर अस्पताल लेकर पहुंचा
न्यू आदर्श नगर के बल्केश्वर में सचिन शर्मा रहते हैं। वह यहीं ई-बाइक की दुकान पर सेल्समैन हैं। सचिन ने बताया- 21 नवंबर की रात मैं बोदला से लौट रहा था। अबुल उल्लाह फ्लाईओवर पर पीछे से एक बाइक से दो लोग आए। उनके चेहरे ढके हुए थे। पीछे बैठे युवक ने मेरे सिर में सूजे से वार किया। सूजा सिर में घुस गया और फंस गया। मैं दर्द से चीख पड़ा। फिर मैंने अपनी स्कूटी रोक दी। दर्द के कारण मैं सड़क किनारे लेट गया। मेरे पीछे से कर्मयोगी नगर में रहने वाले दुकान के मालिक संतोष गर्ग आ रहे थे। मुझे घायल देखकर वह रुक गए। उन्होंने अपने फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। 10 मिनट बाद दो पुलिसवाले आ गए। पुलिसवाले बोले- फोन कर रहे हो, हॉस्पिटल ले जाते
सचिन ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने पहले मेरा अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। दोनों पुलिसवाले फोन करने वाले दुकान मालिक संतोष गर्ग को ही डांटने लगे। उनसे कहा कि पुलिस को फोन कर रहे हो। अब तक तो हॉस्पिटल ले जाना चाहिए था। मैं वहां सड़क पर पड़ा तड़प रहा था। पुलिसवालों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया और न ही एंबुलेंस बुलाई। संतोष गर्ग अपनी एक्टिवा से मुझे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां गेट पर उतरने के बाद मैं पैदल ही डॉक्टर के पास पहुंचा। मेरे सिर पर सूजा अंदर तक धंसा हुआ था। यह देखकर लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। डॉक्टर मुझे इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। पुलिस वाले सूजे को अपने साथ ले गए
कुछ देर बाद दोनों पुलिसवाले मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर ने पुलिस के सामने ही मेरे सिर से सूजा निकाला। डॉक्टर ने सूजा पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस सूजे को प्लास्टिक के जार में रखकर अपने साथ ले गई। सचिन ने बताया कि इलाज के बाद मैं 22 नवंबर को FIR दर्ज कराने थाने पहुंचा। पुलिस ने उससे शिकायत तो ले ली, लेकिन FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद मैंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। तब 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे FIR दर्ज की गई। पहले भी हुआ था हमला
सचिन ने बताया कि करीब 3 महीने पहले भी खंदारी फ्लाईओवर पर मुझ पर दो बाइक सवारों ने हमला किया था। तब हमलावर हेलमेट लगाए हुए थे। हमलावरों ने मुझे रास्ते में रोका। इसके बाद मेरे सिर पर बेसबाल के डंडों से हमला किया था। उस समय भी मैंने थाने में तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। सचिन ने बताया कि मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पता नहीं क्यों मुझ पर हमला किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों को पकड़े तो असल वजह सामने आए। ​​​​​​​ एसीपी हरी पर्वत अक्षय महाडिक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। घायल के सिर से सूजे को निकाल दिया गया है। अब वह ठीक है। …………………….. ये खबर भी पढ़ें… ‘पति के बॉस ने वीडियो बनाकर मेरा रेप किया’:प्रयागराज में महिला बोली-पिस्टल तानकर कपड़े फाड़े; बार-बार शिकार बनाया वो मेरे पति के बॉस थे, हम लोगों को जानते भी थे। कमरे पर आकर बोले- मैं आराम करूंगा। मैंने कहा ठीक है। इसके बाद मैं नहाने चली गई। उन्हें मेरे नहाते हुए का फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। पढ़ें पूरी खबरें..