आगरा में रिश्वत में जूते मांगने वाले 2 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। सिपाहियों ने केस से नाम हटाने के लिए दुकानदार से रिश्वत मांगी। इस पर उसने पैसे न होने की बात कही। सिपाहियों ने कहा- कोई बात नहीं अगर पैसे नहीं तो जूते ही दे दो। दोनों सिपाही 4 जोड़ी ब्रांडेड जूते लेकर दुकान से ले गए। सिपाहियों की ये करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने कमिश्नर के हेल्पलाइन नंबर पर सिपाहियों की शिकायत की। कमिश्नर ने जांच में दोषी पाए जाने पर सिपाही कौशल और विश्वनाथ को सस्पेंड कर दिया। ये दोनों एसीपी ऑफिस में तैनात थे। इधर, एसीपी लोहामंडी थाने में तैनात सिपाही प्रतीक कुमार को भी सस्पेंड किया गया। उसने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई का डर दिखाकर एक व्यक्ति से पैसे मांगे थे। इसके अलावा 4 दरोगा और 5 सिपाही के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए हैं। इनमें ज्यादातर मामले रिश्वत से जुड़े हैं।
पूरा मामला विस्तार से… ACP कोतवाली कार्यालय में तैनात सिपाही कौशल और विश्वनाथ को एक जांच सौंपी गई थी। उन्हें जूता कारोबारी का बयान दर्ज कर रिपोर्ट एसीपी को देनी थी। दोनों ने व्यापारी से जांच उसके पक्ष में करने के लिए रुपए की डिमांड की। व्यापारी के मना करने पर दोनों उससे 4 जोड़ी जूते ले गए। इसके बाद दुकानदार ने फोन करके पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से सिपाहियों की शिकायत कर दी। कमिश्नर ने डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास को सिपाहियों की जांच के आदेश दिए। दुकानदार ने डीसीपी को अपनी और सिपाहियों की बातचीत की रिकॉर्डिंग और CCTV भी सौंपे। जांच में सिपाहियों पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया। 4 दरोगा और 5 कॉन्स्टेबल के खिलाफ भी जांच पुलिस की जांच के घेरे में 9 पुलिस वाले और भी हैं। इनमें 4 दरोगा और 5 सिपाही शामिल हैं। इनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।… पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा-
करप्शन को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अगर कोई पुलिसकर्मी रिश्वत मांगता है तो 7839860813 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। हेल्पलाइन पर रोजाना 100 से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं।
——————————–
ये खबर भी पढ़ें
STF ने गो-तस्कर वाकिफ को एनकाउंटर में मार गिराया:उम्र 27 साल, 48 मुकदमे; आजमगढ़ में DSP शाही की टीम ने मारी गोली आजमगढ़ में 50 हजार के इनामी गो-तस्कर वाकिब उर्फ वाकिफ को एनकाउंटर में मार गिराया गया। शुक्रवार तड़के लूट के सुराग जुटाने के लिए पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी STF को सूचना मिली कि वाकिफ और उसके तीन साथी थाना रौनापार क्षेत्र की ओर भाग रहे हैं। इस पर टीम ने उनकी घेराबंदी की। पढ़िए पूरी खबर