आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की डेड बॉडी मुंबई में समुद्र के किनारे मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतक युवक की पत्नी ने घटना के 6 दिन बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वही मुंबई पुलिस महिला को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक का भाई अमित मुंबई पहुंच गया है। मृतक युवक की पहचान अनिल गौड़ के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी पर हत्या का संदेह पुलिस की टीम ने बोरी में बंद मिले शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में सोमवार सुबह जुहू कोलीवाडा समुद्र तट के पास बोरी में बंद एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर पहचान छिपाने के इरादे से शव समुद्र में फेंका गया।
29 जनवरी से हुआ था लापता
जांच के दौरान शव की पहचान मलाड के मालवणी निवासी अनिल गौड (30) के रूप में हुई। जो 29 जनवरी 2026 से लापता थे। खास बात यह है कि अनिल की पत्नी ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत छह दिन बाद 4 फरवरी को दर्ज कराई थी। शिकायत में देरी को लेकर पुलिस का संदेह गहराया है। इसके बाद पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक की आखिरी गतिविधियों, कॉल डिटेल्स, आर्थिक लेन-देन और पारिवारिक रिश्तों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। जल्द ही इस खौफनाक हत्या से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं। महिला का नहीं आया कोई बयान
अब इस पूरे मामले में महिला का कोई बयान सामने नहीं आया है। उसने पुलिस में ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी महिला से पूछताछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस को आधी ही डेड बॉडी मिली है जिसमें से कर के नीचे का हिस्सा गायब बताया जा रहा है।