आजमगढ़ जिले के पवई थाने की पुलिस ने महिला के ऊपर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित केसरी गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तों ने गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की नीयत से लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले से बेटी के सिर में गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तारीफ पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी
इस मामले में में मुकदमा दर्ज कर सब इंस्पेक्टर लाल बहादुर आरोपी की तलाश में जुटे थे। किसी भी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मिल्कीपुर अंडरपास के पास है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही इस घटना में जो भी लोग शामिल है। उनकी भी तलाश की जा रही है।