श्री दिगम्बर जैन मन्दिर, आशियाना में 24वें स्थापना दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को जैन महिला मंडल ने प्रथम तीर्थंकर ऋषभ देव की भाव अर्चना की। इस अवसर पर 48 दीपक समर्पित कर पुण्यार्जन किया गया।आयोजन के दौरान 48 दीपकों को 48 ऋद्धियों का प्रतीक बताया गया। मंत्रोच्चार मनीषा जैन द्वारा किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिला मंडल की अध्यक्ष अल्पना जैन, उपाध्यक्ष सविता जैन, मंत्री ऋतु जैन, संयुक्त मंत्री सोनी जैन और कोषाध्यक्ष संगीता जैन सहित स्वीटी, रीना, रिमझिम आदि सदस्यों ने भक्ति भाव से आरती एवं भजन गायन किया। इस कार्यक्रम ने 24वें स्थापना दिवस को विशेष बना दिया। भजन के बाद सभी सदस्यों ने शुद्ध देशी घी के 108 दीप प्रज्वलित किए। समिति के संरक्षक अभय शाह, शरदचंद्र, शरद कुमार, संजय, पंकज, बृजेश बंटी और डॉ. अभय कुमार जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी दीप प्रज्वलन कर धर्म लाभ लिया। तस्वीरें देखिए…