इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारी, महिला सिपाही पर FIR:जालौन में कमरे से चीखते हुए भागी; पत्नी बोली- मर्डर किया

यूपी के जालौन में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बुलेट उनके सिर के आर-पार हो गई। इसमें एक महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा का नाम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात इंस्पेक्टर ने जब सुसाइड किया, उस वक्त महिला सिपाही उनके कमरे में ही थी। वह चीखती हुई बाहर आई और कहा- साहब ने गोली मार ली है। फिर वहां रुकने की बजाय भाग गई। थाने के आसपास कई सीसीटीवी हैं, जिनमें महिला सिपाही भागती हुई नजर आ रही। जालौन एसपी दुर्गेश कुमार ने कहा- इंस्पेक्टर के गोली मारने की सूचना महिला सिपाही ने सबसे पहले दी थी। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, इंस्पेक्टर के परिवार शनिवार सुबह संत कबीरनगर से जालौन पहुंचा। उनके भतीजे प्रशांत ने आरोप लगाया कि चाचा का मर्डर किया गया। वहीं, पति का शव देखकर पत्नी बिलख पड़ीं। इश पर महिला सीओ ने उनको सांत्वना दी। पत्नी की शिकायत पर महिला सिपाही मीनाक्षी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पहले 4 तस्वीरें देखिए… खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दे सकते हैं… अब सिलसिलेवार पढ़िए… थाना कैंपस के कमरे में रिवॉल्वर से गोली मारी महिला सिपाही और इंस्पेक्टर का कनेक्शन जानिए 1- थाने के सिपाहियों ने बताया कि महिला सिपाही 112 में तैनात है। वह इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल कर रही थी। उनसे बार-बार रुपए की डिमांड कर रही थी। महिला सिपाही के पास इंस्पेक्टर के कुछ वीडियो थे। परेशान होकर इंस्पेक्टर ने सुसाइड कर लिया।
2- लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) के एक अधिकारी ने बताया- महिला सिपाही की फरवरी में शादी थी। जब इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की पोस्टिंग कोंच कोतवाली में थी, तो महिला सिपाही वहीं पोस्टेड थी।
3- महिला सिपाही पिछले 10 दिन से ड्यूटी से गायब थी। इस दौरान वह इंस्पेक्टर के आवास के आसपास दिखाई दे रही थी। महिला सिपाही ने ही इंस्पेक्टर की मौत की थाने में सूचना दी थी। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा- महिला सिपाही का वीडियो उनके सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है। मौत से पहले 2 कार्यक्रमों में शामिल हुए थे इंस्पेक्टर पुलिस अफसर लगाते रहे थाने के चक्कर
इस घटना के बाद थाना परिसर में अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। दरोगा-सिपाहियों के चेहरों पर तनाव साफ दिख रहा था। जांच टीमें लगातार साक्ष्य इकट्‌ठा करने में जुटी रहीं। पुलिस अधिकारी केवल इतना ही कहते रहे कि सटीक वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा। भतीजा बोला- हम लोगों को चाचा की हत्या करने की आशंका है
इंस्पेक्टर के भतीजे प्रशांत राय ने कहा- रात में चाचा की चाची से बात हुई थी। चाचा ने कहा था कि सोने जा रहे हैं। इसके बाद करीब 10 बजे उन्हें खबर मिली कि चाचा के साथ यह घटना हो गई। परिवारवालों को चाचा की हत्या की आशंका है। कई लोग मेरे चाचा के दुश्मन थे। रंजिश के चलते यह घटना हो सकती है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एक हफ्ते पहले मैं मिला था। तब सब कुछ सामान्य था। पत्नी की शिकायत पर महिला सिपाही पर केस दर्ज हुआ
अरुण की पत्नी माया राय ने पुलिस को मीनाक्षी के खिलाफ शिकायत दी। कहा- मेरे पति मानसिक रूप से बहुत मजबूत थे। वो आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते। मीनाक्षी की वजह से ही उनकी जान गई है। इसके बाद पुलिस ने महिला सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा- रात साढ़े 9 बजे विभाग की एक महिला सिपाही ने सूचना दी कि साहब ने गोली मार ली है। स्टाफ तुरंत अरुण के आवास पहुंचा। वो खून से लथपथ मच्छरदानी के अंदर मिले। फोरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं। अरुण की पत्नी माया राय की शिकायत पर कुठौंद थाने में सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। सीन रिक्रिएशन भी किया जाएगा। तहरीर में क्या-क्या लिखा? पढ़िए… सिपाही से इंस्पेक्टर बने थे अरुण राय
इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय मूलरूप से संत कबीरनगर के थाना घनघटा के रहने वाले थे। 1998 में उनकी सिपाही के पद पर पहली पोस्टिंग हुई थी। विभागीय परीक्षा पास करने के बाद वह 2012 में दरोगा बने। 2023 में प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने थे। लोकसभा चुनाव- 2024 के समय उनकी जालौन में पोस्टिंग हुई थी। यहां उन्हें जिले का मीडिया प्रभारी बनाया गया था। जुलाई- 2024 में पहली पोस्टिंग कोंच कोतवाली प्रभारी के रूप में मिली। वहां करीब 8 महीने रहे। इसके बाद ट्रांसफर होकर उरई शहर कोतवाली पहुंचे। वहां करीब 7 महीने रहे। 4 महीने पहले उन्हें कुठौंद थाने के प्रभारी के रूप में भेजा गया था। अरुण राय 2 भाई थे। बड़े भाई अरविंद कुमार हैं। वहीं उनकी पत्नी माया राय है। दोनों का एक बेटा अमृतांश है, जो कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रहा है। ——————————— ये खबर भी पढ़िए… आजम के बेटे को फिर 7 साल की सजा, फर्जी जन्मतिथि पर पासपोर्ट बनवाया था सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को फिर 7 साल की सजा हुई है। रामपुर की MP/MLA कोर्ट ने फर्जी पासपोर्ट मामले में शुक्रवार को अब्दुल्ला को दोषी करार दिया। एक घंटे बाद उनको सजा सुनाई। 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। पढ़िए पूरी खबर…