सपा सांसद इकरा हसन ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘देश में अल्पसंख्यकों को लगातार दबाया जा रहा है। डर का माहौल है। लोग डर-डर कर जी रहे हैं। यह डर सता रहा कि न जाने कब उनके घरों पर भीड़ या बुलडोजर आ जाए, मुकदमे कर दिए जाए।’ इकरा हसन ने दावा किया कि पिछले 10-15 सालों में देश में नफरत का माहौल बना है। यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा। वह शुक्रवार देर रात सपा सांसद मोहम्मद फहीम से मिलने उनके आवास बिलारी पहुंची थीं। इससे पहले उन्होंने रामपुर में आजम खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा था- आजम साहब, हमारे परिवार के बड़े सदस्य हैं। यह सियासी नहीं, पारिवारिक मुलाकात थी। हम उनकी तबीयत पूछने के लिए आए थे। इकरा ने क्या-क्या कहा? 15 साल में देश में नफरत बढ़ी, सरकार इसे हवा दे रही
इकरा हसन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- देश का माहौल बदल चुका है। 15 साल पहले जो हिंदुस्तान था, वो अब नहीं है। देश में नफरत बढ़ी है। आज पड़ोसी-पड़ोसी से नफरत कर रहा है। ये सब सरकार की देन है, उसकी पॉलिसी का असर है। हमें बहुत पीछे धकेल दिया गया है। हमें वक्त लगेगा, लेकिन हम इसे सही करेंगे। उम्मीद पर दुनिया कायम है। हमें लगता है कि आने वाला वक्त बेहतर होगा। सरकार से हम मांग करते हैं कि देश में सभी लोगों को हिम्मत, हौसला और गरिमा के साथ जीने का मौका दें। जहां माइनॉरिटी दबाई जाती, वह देश कभी तरक्की नहीं करता
उन्होंने कहा- इतिहास इस बात का गवाह है कि जिस देश में माइनॉरिटी को दबाया जाता है, वो देश कभी तरक्की नहीं कर पाता। आज मुस्लिमों में इस बात का खौफ है कि पता नहीं कब किसके घर पर बिना बात बुलडोजर चल जाए। भीड़ आ जाए या फिर मुकदमे लग जाएं। हमें सबको साथ लेकर चलना होगा। देश तभी तरक्की करेगा, जब हर धर्म और हर वर्ग को बराबरी का हक मिलेगा। नफरत की राजनीति हमें कहीं नहीं ले जाएगी। अब महिलाएं खुद उठा रही हैं अपनी आवाज
इकरा ने महिला रिजर्वेशन बिल के बारे में कहा- सरकार ने 33% रिजर्वेशन दिया है। लेकिन महिला रिजर्वेशन बिल का धरातल पर उतरना जरूरी है। हमें महिलाओं को लीडरशिप देने की जरूरत है। वो वक्त चला गया कि महिलाओं की आवाज कोई और उठाता था। अब महिलाएं खुद अपनी आवाज उठा सकती हैं। आज महिलाएं खुद लीडरशिप ले सकती हैं और समाज की दिशा तय कर सकती हैं। 2027 में यूपी में सपा सरकार बनाएगी
इकरा हसन ने 2027 चुनाव को लेकर कहा कि सपा पूरी तैयारी में है। 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों को दोहराएगी। सपा और पीडीए मजबूत है। सभी लोग मजबूती से तैयारियों में जुटे हैं। 2027 में सपा फिर से यूपी में सरकार बनाएगी।
———————– ये खबर भी पढ़ें…. शहीद सरदार भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह का इंटरव्यू: बोले-आतंकवादी संगठनों के दबाव में पाकिस्तान शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जिन्होंने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया था। पाकिस्तान की लाहौर हाईकोर्ट ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को आतंकवादी करार दिया है। लाहौर में एक चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी खारिज कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…