इनर व्हील क्लब ने किया चेयरमैन विजिट कार्यक्रम:लखनऊ में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पिया नारायण हुईं शामिल

लखनऊ के निराला नगर स्थित ‘द रेनेंट’ होटल में इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ ने ‘ऑफिशियल चेयरमैन विजिट’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पिया नारायण मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। क्लब की सदस्यों ने समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष शिखा राज ने इनर व्हील क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके पश्चात, सचिव सीए पल्लवी अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें क्लब की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण शामिल था। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील मुख्य अतिथि पिया नारायण ने अपने संबोधन में इनर व्हील के अंतरराष्ट्रीय थीम ‘स्टेप अप एंड लीड बाय एग्जांपल’ के बारे में बताया। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करने और महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की । इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘शेड्स ऑफ पिंक’ थीम था। इस अवसर पर क्लब की कई वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। सभी ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।