आगरा के 40 परिवार एक से परेशान होकर अपना घर बेचने के लिए तैयार है। घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाए हैं। घर बेचने के लिए प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क कर रहे हैं। ये हाल पॉश एरिया में शुमार बल्केश्वर की भगवाननगर कॉलोनी का है, जहां डॉक्टर-इंजीनियर और कारोबारियों के घर हैं। लोगों के गुस्से के पीछे की वजह कॉलोनी में रहने वाला एक मुस्लिम परिवार है। लोगों का कहना है- ये लोग धीरे-धीरे हिंदू आबादी को हटाना चाहते हैं, इसलिए मांस खाकर यहां-वहां फेंकते हैं। मना करने पर झगड़े करते हैं। हमारे बच्चे तक बाहर खेल नहीं जाते। तभी हम पलायन को मजबूर हैं। घरों पर पोस्टर लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के सामने ही लोग कहने लगे कि पहले मुस्लिम परिवार कॉलोनी से हटना चाहिए। तभी हम लोग ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर हटाएंगे।
सबसे पहले लोगों से बातचीत पढ़िए… ये गोश्त पकाते हैं, हडि्डयां घरों पर फेंकते हैं विशाल गोयल ने कहा- हमारी 40 घरों की कॉलोनी में 1 मुस्लिम परिवार रहता है। जिनकी जमीन है, उनका नाम सितारा देवी है। शहजाद और सनी का परिवार यहां जबरन रहता है। ये लोग आए दिन कालोनी में रहने वाले लोगों से मारपीट करते हैं। हर रोज ये लोग गोश्त मांस पकाते हैं, घरों में हडि्डयां फेंकते हैं। बच्चों को खेलने नहीं देते। ऑटो ऐसे चलाते हैं कि कॉलोनी के लोगों को रौंद देंगे। सनी के खिलाफ 2022 में मुकदमा भी हो चुका है। इनका परिवार अगर यहां से शिफ्ट नहीं किया जाता है तो हमें मकान बेचकर कहीं और जाना पड़ेगा। गाड़ी निकालने के झगड़े में घर में घुसकर मारपीट
भगवान नगर के रहने वाले लोगों ने बताया- सनी दबंग है, वो आए दिन कॉलोनी के लोगों से मारपीट करता है। 2 फरवरी को गोविन्द प्रसाद गर्ग के घर में बड़ा आयोजन था। घर के बाहर टेंट लगा था। सनी का गाड़ी निकालने को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने गोविंद के घर में घुसकर मारपीट की। उनके गले की सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने के लिए पड़ोसी पहुंचे, तो उन्हें भी चोटिल कर दिया। इस मारपीट में गले पर चोट लगी, उन्हें 2 टांके लगाने पड़े। वहीं, प्रीति अग्रवाल का कहना है कि सनी ने मेरे साथ भी अभद्रता की। विरोध करने पर घर में घुस आया। पड़ोसियों ने आकर उसे रोका, नहीं तो जाने क्या हो जाता।
थाने में शिकायत की, कुछ हुआ नहीं लोगों का कहना है कि 2 फरवरी को इस मारपीट के बाद कमलानगर थाने गए तो इंस्पेक्टर ने बात तक नहीं सुनी। लिखित शिकायत भी नहीं ली। उल्टे पीड़ित परिवार को ही धमकाने लगे। धमकी और मारपीट करने वाले पर पुलिस एक्शन क्यों नहीं ले रही। इसीलिए दूसरे दिन सुबह सबने अपने घरों पर मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए। पार्षद बोले- सनी ने मुझे भी पीटा क्षेत्रीय पार्षद हरीओम बाबा अग्रवाल का कहना है कि शहजाद, सनी के खिलाफ पहले भी शिकायतें हो चुकी है। उसने मेरे साथ भी मारपीट की, मगर पुलिस कभी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती । यही वजह है कि लोग यहां रहना ही नहीं चाहते। सब घर बेचकर आउटर में मकान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। ACP छत्ता शेष मणि उपाध्याय ने कहा- कॉलोनी के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया है। दोनों पक्षों को एक जगह बैठाकर बातचीत की जाएगी। कोशिश रहेगी कि इस समस्या का समाधान निकाला जा सके। पुलिस को जो शिकायत मिली थी, उसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अयोध्या GST अफसर ने थूककर चाटा:भैंस के मांस के नाम पर गौमांस विदेशों में भेजा जा रहा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह इस्तीफा वापस लेने पर तंज कसा। उन्होंने हंसते हुए कहा- बरेली मजिस्ट्रेट के इस्तीफा देने के बाद जो त्याग पत्र दिलवाया गया था। वो वापस हो चुका है। आदमी थूक कर चाट चुका है। हमने तभी कहा था कि ये जो त्याग पत्र दिया गया है वो चार दिन में वापस होगा। और वही हुआ। पढ़िए पूरी खबर