एटा में बीए की छात्रा की घर से 100 मीटर दूर नाले में अर्द्ध-नग्न लाश मिली। छात्रा की सलवार उतरी हुई थी। परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड टीम ने भी सबूत जुटाए। बुधवार सुबह आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। छात्रा की मां ने कहा- जब वह 4 महीने की थी, तभी मैंने उसे गोंद लिया था। बहुल लाड प्यार से पाला था। किसी ने रेप करके उसे मार डाला। मामला मंगलवार रात सकीट थाना क्षेत्र के एक गांव का। अब पढ़िए पूरा मामला… छात्रा की मां ने बताया कि मेरे पति खेती किसानी करते हैं। 25 साल पहले मेरी शादी हुई। मेरी शादी के 5 साल तक मुझे बच्चा नहीं हुआ। इस पर हमने बच्चा गोद लेने को कहा। इस पर मेरे पति ने कहा, भतीजे को 7 बच्चे हैं। 4 महीने पहले ही उसकी पत्नी को बेटी हुई है। क्यों न उसी को गोद ले लें? पति की यह बात मुझे सही लगी। इसके लिए हम दोनों ने भतीजे से बात की तो वह मान गया। बोला-बेटी तो घर में आखों के सामने ही रहेगी। इसके बाद हमने बच्ची को ले लिया और पालन पोषण करने लगी। मेरे घर से बगल ही मेरी जेठानी का घर है। मेरे जेठ-जेठानी दोनों की मौत हो चुकी है। उनका बेटा मेरे पड़ोस में ही रहता है। उसके 7 बच्चे हैं। हमने भतीजे से ही उसकी सबसे छोटी बेटी को गोद लिया था। मैं उसे बहुत प्यार करती थी। मेरी बेटी मंगलवार शाम घर से गोबर फेंकने निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर चिंता हुई। हमने पति को बताया फिर घर वालों ने खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद घर से 100 मीटर दूर नाले के पास अर्द्ध नग्न शव मिला। उसके कुछ दूर चप्पल मिला। बांस के पेड़ के पास तसला रखा मिला। वहीं से उसे खींचकर ले गए होंगे। मेरी लाडली बीए कर रही थी। मुझे नहीं पता था कि शाम को घर से बाहर निकलेगी तो वापस नहीं आएगी। ताऊ ने कहा कि कल शाम 4 बजे घर लौटते समय किसी ने उसे दबोच लिया होगा। फिर उसके साथ हैवानियत की। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। घर वाले ढूंढने निकले तो मेरी छोटी बेटी ने पहले तसला देखा। फिर कुछ दूर ने जाने पर चप्पल फिर नाले में उसकी लाश मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी मौत की वजह
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि रात में सूचना मिली कि एक युवती का शव खेत में पड़ा है। सीओ सकीट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। ………………………………. पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में सिपाही की शादी में पुलिस लेकर पहुंची गर्लफ्रेंड, लॉ स्टूडेंट को फेसबुक से फंसाया; 6 महीने रिलेशनशिप में रहा कानपुर में एक सिपाही ने LLB छात्रा से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद मंगलवार को दूसरी लड़की से गेस्ट हाउस में शादी रचाने जा रहा था। यह पता चलते ही गर्लफ्रेंड ने पुलिस फोर्स के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गई। छापा पड़ते ही सिपाही अपनी होने वाली पत्नी के साथ भाग गया। पढ़ें पूरी खबर…