एटा में बीजेपी के पूर्व सभासद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मुस्लिम नेता के सीने और बगल में दो गोलियां मारी। खून से लथपथ शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। परिजनों ने बताया- वह रोज की तरह इवनिंग वॉक पर निकले थे। देर रात पुलिस ने कॉल करके बुलाया तो जानकारी हुई। जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र की शनिवार देर रात की है। पूर्व सभासद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। हामिद के बड़े भाई व सभासद कफिल अहमद ने कहा- हामिद रोज टहलने जाता था। हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसकी 4 साल पहले सोनम से शादी हुई थी। मुझसे पहले वह 2007 में मारहरा दरवाजा मोहल्ले से सभासद चुना गया था। इवनिंग वॉक पर निकले थे, रात दस बजे आई मौत की खबर परिजन ने बताया- हामिद शनिवार को टहलने के लिए निकले थे। जब रात 9 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने फोन किया। लेकिन रिंग बजने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं किया गया। परेशान घरवाले अभी पता लगा रहे थे कि रात करीब 10 बजे, उनकी पत्नी को जीआरपी का कॉल आया। पुलिस ने परिवार के लोगों को बुलाया। बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है। जेब में मिला कार्ड हामिद का है। जीआरपी थाना प्रभारी टीटू कुमार ने बताया कि मौके से एक सोने की चेन, अंगूठी और 2,810 रुपए बरामद किए गए हैं। साथ ही एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी मिला है। कारतूस किस बोर के हैं, इसकी अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। फोरेंसिक टीम को मृतक के शरीर पर दो बुलेट इंजरी मिली। एक सीने पर और एक बाई साइड पर। एटा एसएसपी ने बताया- आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। भाजपा से जुड़े थे, 2007 में रहे थे सभासद मारहरा दरवाजा मोहल्ले के रहने वाले हामिद उर्फ पप्पू (40) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। वह बीजेपी से जुड़े हुए थे। 2007 में सभासद भी रहे थे। वर्तमान में उनके बड़े भाई कफिल अहमद सभासद हैं। वह बीजेपी के सिंबल पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। चार साल पहले पूर्व सभासद की शादी हुई थी। ———————- ये खबर भी पढ़ें यूपी में नाबालिग हिंदू से 10 लड़कों ने गैंगरेप किया:7 महीने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते रहे; पीड़ित बोली- सबको फांसी हो ‘जुनैद मुझे फोन करता और 2-3 मिनट बात करता था। फिर कहता कि बात ही करोगी कि मिलने भी आओगी? मैं गई तो उसने एक टॉफी दी। उसे खाने के बाद मुझे कुछ समझ नहीं आया। जुनैद ने मेरे साथ गंदा काम किया, फोटो और वीडियो बना लिया। पढ़ें पूरी खबर…