गाजियाबाद पुलिस ने एक लुटेरे को एनकाउंटर में अरेस्ट किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। गोली लगने के बाद बदमाश गिड़गिड़ाने लगा। कहता रहा-‘गलती हो गई… बस मुझे माफ कर दो… अब नहीं करूंगा…। दरअसल, पुलिस कविनगर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। एक युवक बाइक से फर्राटा भरता हुआ उधर से गुजरा। वह किसी वारदात की फिराक में था। शक के आधार पर पुलिस ने पीछा करते हुए घेराबंदी की तो उसने तमंचा से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह छटपटाने लगा। पुलिसवाले उसके पास पहुंचे। तलाशी लेकर उसे हिरासत में ले लिया। कंधे का सहारा देकर जब पुलिसवाले उसे गाड़ी तक लेकर जा रहे थे तो एनकाउंटर के डर से माफी मांगने लगा। एनकाउंटर शनिवार शाम को हुआ। पुलिस के अनुसार, हाफ एनकाउंटर में पकड़ा गया युवक लूट का आरोपी है। उसके पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा और 2 जिंदा कारतूस मिले हैं। 5 लूट के वारदात को दे चुका था अंजाम पुलिस ने बताया- एनकाउंटर में घायल लुटेरा अमरपाल सिंह ने स्वीकार किया है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर 5 लूट के वारदात को अंजाम दिया है। वह अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के शाहपुर कला का रहने वाला है। राजनगर में लूटपाट करने की कोशिश की थी
25 अगस्त 2025 को राजनगर के धन बहादुर के घर बदमाश पहुंचे थे। आरोप है कि बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की और डकैती का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिस पर पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए। भागते समय बदमाशों ने कुछ दूरी पर एक व्यापारी के घर का दरवाजा भी जबरन खुलवाने की कोशिश की, लेकिन इसमें भी वे नाकाम रहे। सीसीटीवी और मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने पांचों बदमाशों की पहचान की थी। पुलिस के अनुसार, पांच फरार आरोपियों में अमरपाल भी था। उसका मोबाइल लोकेशन भी उसी जगह ट्रेस हुआ था। लूटपाट की फिराक में था आरोपी
ACP सूर्यबली मौर्य ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी लूटपाट की फिराक में घूम रहा है। इसी को लेकर पुलिस अलर्ट थी। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। शनिवार रात SHO कविनगर अनुराग शर्मा अवंतिका रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह रुकने के बजाय भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो तेज रफ्तार में होने से बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल युवक को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ——— ये भी पढ़ें- श्रावस्ती में पूर्व प्रधान और पत्नी के शव मिले:घर में पति, बाहर महिला की लाश पड़ी थी; नाक-आंख से खून बह रहा था श्रावस्ती में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मोहम्मद रोशन (80) का शव घर के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। उनकी नाक से खून बह रहा था। वहीं, पत्नी वसीला (60) का शव घर से बाहर करीब 50 कदम की दूरी पर झाड़ियों में मिला। उनकी आंखों पर चोट के निशान थे। उससे खून बह रहा था। पढ़िए पूरी खबर…