महोबा में पुलिस ने पैर में गोली मारकर एक शातिर बदमाश को पकड़ा। उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने वीडियो बनते देख फिल्मी स्टाइल में बैठे-बैठे ही सैल्यूट मारा और मुस्कुराता रहा। उसके चेहरे पर न तो गोली लगने का दर्द झलक रहा था, न ही गिरफ्तारी के बाद कोई शिकन। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का गला हुआ सोना और 95 हजार रुपए बरामद किए हैं। बदमाश का नाम वारिस उर्फ लुच्ची डॉन है। उस पर अलग-अलग जिलों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। पहले 2 तस्वीरें देखिए सुबह 4 बजे मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश
एसपी प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय अपनी टीम के साथ यशोदा नगर इलाके में गश्त कर रहे थे। शनिवार सुबह 4 बजे उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखा। पुलिस की गाड़ी देखते ही वह झाड़ियों की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों के कंधे के सहारे गाड़ी तक पहुंचा पुलिस ने उसे ललकारा तो उसने बदमाश ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शहर कोतवाल मनीष पांडेय ने भी गोली चलाई। गोली बदमाश वारिस उर्फ लुच्ची डॉन के बाएं पैर में लगी। इसके बाद लुच्ची जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। फिर उसे दो पुलिसकर्मी कंधे के सहारे उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। वो लंगड़ाता हुआ पुलिस की गाड़ी तक पहुंचा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में कैमरे देख मारा स्टाइल
अस्पताल में मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर घायल वारिस कैमरे के सामने मुस्कुराता हुआ नजर आया। उसके हाथ में वीगो लगा था। पैर में पट्टी बंधी थी। लेकिन, चेहरे पर न तो पुलिस का खौफ था। न ही गोली लगने का दर्द। हालांकि सैल्यूट मारने के बाद पुलिसकर्मियों उसे फटकार लगाई। लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मी वार्ड से बाहर गए तो बदमाश बेड पर लेटकर मुस्कुराने लगा। लुच्ची डॉन महोबा और बांदा जिलों में वांछित चल रहा था। पूछताछ में लुच्ची डॉन ने 30 नवंबर को सत्तीपुरा में प्रदीप बादल के घर हुई चोरी की वारदात को अपने साथियों भविष्य सेन और पीयूष राजपूत के साथ मिलकर अंजाम देने की बात कबूल की। ————————- ये खबर भी पढ़ें राजा भैया को तोहफे में मिला 1.5 करोड़ का घोड़ा, तिलक लगाकर किया वेलकम पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बाद अब प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजा भैया को डेढ़ करोड़ का घोड़ा गिफ्ट में मिला है। घोड़ा महाराष्ट्र से AC एम्बुलेंस से प्रतापगढ़ लाया गया। कुंडा के भदरी किले में राजा भैया ने घोड़े का तिलक लगाकर स्वागत किया। उसे अपने हाथ से गुड़ खिलाया। पूरी खबर पढ़ें