बिजनौर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। कंटेनर ने पहले बाइक में टक्कर मारी, फिर 30 मीटर तक घसीटते हुए पिकअप में जा भिड़ा। इसके बाद रेलिंग तोड़ते हुए हाईवे पर दूसरी साइड चला गया। हादसा दोने के बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से भाग गया। हादसे में पिकअप ड्राइवर के अलावा बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई। हाईवे पर तीनों लाशें 30 मीटर तक बिखरी पड़ी थीं। सूचना मिलते ही धामपुर के एसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शी सचिन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे हादसा हुआ। कंटेनर धामपुर से कासिमपुर की तरफ जा रहा था। उसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। कंटेनर ने पहले बाइक में टक्कर मारी, फिर उसे घसीटते हुए पीछे आ रहे पिकअप में टक्कर मार दी। पिकअप लकड़ी लादकर कासिमपुर जा रहा था। बाइक सवार दोनों युवक रंजीत और लाला लखीमपुर खीरी के गांव बिछवी के रहने वाले थे। वहीं, पिकअप ड्राइवर फिरोज उत्तराखंड का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिछले एक महीने में इस हाईवे पर अब तक 10-12 लोगों की जान जा चुकी है। तीनों अपने काम पर जा रहे थे बाइक सवार रंजीत और लाला लखीमपुर खीरी से हरिद्वार जा रहे थे। दोनों वहीं की एक फैक्ट्री में काम करते थे। जबकि पिकअप चालक फिरोज काशीपुर से विंडो की चौखट लेकर नगीना जा रहा था। हादसे के बाद डीसीएम चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस वाहन मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार NHAI की ओर से हाईवे पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण सड़क को वन-वे कर दिया गया था। इसी वजह से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। बताया गया कि पिकअप चालक फिरोज —————————— यह खबर भी पढ़ें यूपी में बस में लगी भीषण आग, 3 जिंदा जले:यात्री शीशा तोड़कर कूदे, 24 झुलसे यूपी के बलरामपुर में ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। 3 लोग जिंदा जल गए और 24 झुलस गए। इनमें 6 की हालत गंभीर है। बस (UP 22 AT 0245) नेपाल बॉर्डर के पास सोनौली से रवाना हुई थी और दिल्ली जा रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर