करवरिया बंधु की बेटी मीनाक्षी पहनाएंगी डॉ सिद्धांत को वरमाला:दूल्हे ने किया डांस, तिरुपति बालाजी के मंदिर की थीम पर बना है मंडप

प्रयागराज के करवरिया बंधु की बेटी मीनाक्षी की आज शादी है। बारात पहुंच गई है। दूल्हे की बग्घी जैसे ही पहुंची, जमकर आतिशबाजी हुई। दोस्तों के साथ दूल्हे ने डांस किया। एमबीए पास मीनाक्षी सीता के परिधान में दूल्हे डॉ. सिद्धांत मिश्रा को वरमाला पहनाएंगी। पिता कपिल मुनि करवरिया ने बारातियों की अगवानी की। बारात में महिलाओं ने जमकर डांस किया। चौधरी गार्डेन में जयमाल का स्टेज दक्षिण भारत के तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर सजाया गया है। पास में बालाजी की मूर्ति भी स्थापित की गई है। कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी भी आशीर्वाद देने पहुंच गई हैं। परिवार के मुखिया पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया 10 दिन की और उनके छोटे भाई सूरजभान करवरिया 4 दिन की पैरोल पर हैं। मझले भाई पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की सजा राज्यपाल ने माफ कर उन्हें जेल से रिहा कर दिया था। 3 तस्वीरें देखिए इन VVIP को शादी में बुलाया गया है… अब करवरिया फैमिली की ग्रैंड वेडिंग मोमेंट्स को देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजरिए….