कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:तंत्र-मंत्र करा रही युवती से गैंगरेप, डिप्टी CM के स्वागत में भाजपा नेता का मोबाइल चोरी

नमस्कार, कानपुर में कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… कानपुर की हवा दमघोंटू हुई, एक्यूआई 300 के करीब पहुंचा। यूपी में कानपुर चौथा सबसे बड़ा शहर। धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवा से गलन बढ़ी। प्रेमी से छुटकारा के लिए तांत्रिक बुलाया, उसी ने रेप किया। कमरे में मौसा के साथ मिलकर तंत्र–मंत्र के बहाने वारदात। गैंगरेप के आरोपी दरोगा पर 50 हजार रुपये का इनाम, कानपुर पुलिस ने उसे भागने दिया, एीसीपी लाइन हाजिर। पुलिस ने ढाई करोड़ का गांजा पकड़ा। महिला चला रहा रही थी गैंग। उसके घर बक्सों में रुपये मिले। प्रेमिका का बच्चा किडनैप कर भागा प्रेमी, कानपुर में ट्रेन घेर कर आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। शास्त्री चौक की 2.5 किमी सड़क मिट्‌टी बनी:लोग बोले- गड्ढों में रोज हादसे हो रहे। लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार कल की 10 बड़ी खबरें पढ़िए– कानपुर में दमघोंटू हुई हवा, एक्यूआई 300 के करीब: हवा की गुणवत्ता बिगड़ते ही नगर निगम ने सड़कों पर छिड़काव शुरू किया शहर की हवा ने एक बार फिर लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया है। देर शाम के समय जहरीली धुंध ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के खतरनाक स्तर को पार कर गया। यह स्तर ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है। नेहरू नगर और किदवई नगर जैसे इलाके सबसे अधिक प्रभावित दिखे, जहां सड़कों पर धुंध साफ तौर पर छाई हुई थी। पढ़िए पूरी खबर यूपी में कानपुर चौथा सबसे ठंडा शहर: पारा 4.5°C रहा; धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवा ने गलन बढ़ाई; 40 ट्रेनें लेट कानपुर में उत्तर पश्चिम की ओर से चल रही बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दी है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव के पास बैठे दिखे। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि 15 जनवरी तक इसी तरह की ठंड बरकरार रहेगी। शनिवार सुबह जारी पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, कानपुर का न्यूनतम पारा 4.5°C रहा। न्यूनतम तापमान में 4.1°C की गिरावट दर्ज की गई। इसी के साथ कानपुर यूपी का चौथा सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 17.5°C रहा, जो सामान्य से 4.1°C कम था। यूपी में कानपुर से भी ठंडे जिलों की बात करें तो आजमगढ़ 3.7°C, अयोध्या 4°C और रायबरेली 4.2°C रहा। पढ़िए पूरी खबर प्रेमी से छुटकारा के लिए तांत्रिक बुलाया…उसने रेप किया: कानपुर में तंत्र-मंत्र क्रिया चल रही थी, तभी पैसे को लेकर विवाद हुआ कानपुर में प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए लड़की ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। उसने अपने मौसा से कहकर तांत्रिक को बुलाया। बंद कमरे में मौसा और तांत्रिक झाड़ फूंक कर रहे थे। इसी दौरान पैसे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। तांत्रिक और मौसा ने मिलकर लड़की से गैंगरेप किया। उससे कहा कि ये तंत्र-मंत्र का हिस्सा है। अगर किसी को बताया तो तुम्हारे माता-पिता की मौत हो जाएगी। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। मामला सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तांत्रिक की उम्र 70 और मौसा की उम्र 67 साल है। पढ़िए पूरी खबर स्कॉर्पियो में गैंगरेप, दरोगा पर 50 हजार का इनाम: पीड़ित ने कानपुर कोर्ट में सुनाई आपबीती, ACP लाइन हाजिर, दरोगा सस्पेंड कानपुर गैंगरेप कांड में 4 दिन बाद पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज हुए। 30 मिनट तक जज दरिंदगी की कहानी सुनते रहे। फिर उन्होंने सुबक रही पीड़िता की तरफ देखकर कहा- इंसाफ होगा। एक दिन पहले कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई थी कि लड़की 14 साल की है, मगर केस को पॉक्सो एक्ट में दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद कानपुर पुलिस ने FIR में गैंगरेप, किडनैपिंग के साथ पॉक्सो एक्ट बढ़ा दिया। रेप करने के आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्य पर शनिवार को पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार का इनाम घोषित किया। दरोगा अमित को ढूंढते हुए पुलिस गोरखपुर पहुंची, मगर वो वहां से निकल भाग चुका था। कोर्ट में बयान के बाद पीड़िता को उसके भाई के साथ घर भेजा गया है, मगर घर में भी पीड़िता को सुरक्षा दी गई है। इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़िता से मिलने आ सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर प्रेमिका का बच्चा किडनैप कर भागा प्रेमी: साथ चलने से मना किया तो दिल्ली से उठाया, कानपुर में ट्रेन घेरकर RPF ने पकड़ा यूपी के कानपुर में प्रेमिका के बच्चे को लेकर भाग रहा प्रेमी पकड़ा गया है। वह शादीशुदा प्रेमिका से मिलने शुक्रवार को बिहार से दिल्ली पहुंचा। प्रेमिका से साथ चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। इससे हेमंत कुमार नाराज हो गया। उसने महिला के एक साल के बेटे को खिलौना दिलाने के बहाने किडनैप कर लिया। उसे अगवा कर विक्रमशिला एक्सप्रेस से भाग निकला। इधर, महिला को काफी देर तक बेटा नहीं मिला तो उसने दिल्ली के कपसेरा वेस्ट थाने में हेमंत के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। जांच में सामने आया कि आरोपी बच्चे के साथ विक्रमशिला एक्सप्रेस पर चढ़ा है। इसके बाद पुलिस ने कानपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस को अलर्ट भेजा। जैसे ही ट्रेन शुक्रवार रात स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने ट्रेन को घेर लिया। फिर तलाश के दौरान बच्चे को बरामद किया। पढ़िए पूरी खबर शास्त्री चौक की 2.5 किमी सड़क मिट्‌टी बनी: लोग बोले- गड्ढों में रोज हादसे हो रहे, उड़ती धूल से मुश्किलें बढ़ी; आंदोलन की चेतावनी बर्रा इलाके में शास्त्री चौक से सचान चौराहे तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। गहरे गड्ढे, उखड़ी डामर और उड़ती धूल के कारण इस व्यस्त मार्ग पर चलना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। रोजाना हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, व्यापारी और कर्मचारी इसी सड़क से गुजरते हैं, जहां हर पल हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी अनिल ने बताया कि जो सफर पहले 5 से 10 मिनट में पूरा हो जाता था, अब वही दूरी तय करने में आधे घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं। ई-रिक्शा, दोपहिया और साइकिल सवार गड्ढों में फंसकर असंतुलित हो जाते हैं, जिससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर डिप्टी CM के स्वागत में भाजपा नेता का मोबाइल चोरी: ब्रजेश पाठक का जाजमऊ चेकपोस्ट पर स्वागत करने सैकड़ों लोग पहुंचे थे कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के एक जिला सह-संयोजक का मोबाइल चोरी हो गया। यह घटना शनिवार दोपहर जाजमऊ चेकपोस्ट पर हुई, जहां सैकड़ों कार्यकर्ता पाठक का स्वागत करने पहुंचे थे। स्वर्ण जयंती विहार निवासी भाजपा के जिला सह-संयोजक जितेंद्र सिंह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत करने जाजमऊ चेकपोस्ट पहुंचे थे। इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। जितेंद्र सिंह ने बताया कि वे फूल माला पहनाने के लिए भीड़ के अंदर गए थे। जब वे भीड़ से बाहर निकले, तो उनकी जेब से मोबाइल गायब था। पढ़िए पूरी खबर 2.50 करोड़ के गांजा के साथ 5 तस्कर अरेस्ट: महिला सरगना के घर बक्से में भरे मिले 33 हजार के 10 सिक्के, गिनने में 6 घंटे लगे कानपुर में 2.50 करोड़ से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया गया है। इनकी तस्करी कने वाले पांच तस्कर भी पकड़े गए हैं। इस गैंग की सरगना महिला है। उसके यहां पुलिस पहुंची तो रुपये और सिक्के बक्सों व बोरियों में भरे मिले। भारी मात्रा में सिक्कों को गिनने में पुलिस को छह घंटे लग गए। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में सामने आया है कि वह नेपाल, उड़ीसा से यह लाते हैं। रास्ते में पकड़े न जाएं इसलिए बस या ट्रक से ही लाते हैं। यहां लाकर इसे कानपुर के अलावा यूपी के दूसरे शहरों व मध्य प्रदेश तक सप्लाई करते हैं। इस गैंग का अंतराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आया है। नारकोटिक्स टीम ने भी तस्करों से पूछताछ की है। पढ़िए पूरी खबर सगी भतीजी से दुष्कर्म…ताऊ पहुंचा जेल: घर में बच्ची को अकेला देख वारदात की, पति के कत्ल के आरोप में जेल में है मां कानपुर में अपनी सगी मासूम भतीजी को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी ताऊ को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है। आरोपी ने गुरुवार को अपनी 13 साल की नाबालिग भतीजी को घर में अकेला पाकर हवस का शिकार बना लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाया भी था। घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी और परिवार के अन्य सदस्य वहां नहीं थे। घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी थी और पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही गांव से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में होगा किडनी ट्रांसप्लांट का दूसरा सबसे बड़ा सेंटर: जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं, कम खर्च में होगा पूरा इलाज जीएसवीएस मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने के साथ ही कानपुर प्रदेश का दूसरा किडनी ट्रांसप्लांट का सबसे बड़ा सेंटर बनने जा रहा है। इस सुविधा का लाभ न सिर्फ कानपुर शहर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और आसपास के जिलों के मरीजों को मिलेगा। अब तक किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मरीजों को केजीएमयू लखनऊ या फिर दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों के महंगे प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने पर मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। पढ़िए पूरी खबर